किसान आंदोलन को बलात्कार करने वाला' कहा था, किसान संघर्ष समिति ने कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ा दीं

Kangna Ranaut Notice: सांसद कंगना रनौत की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। किसानों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में ग्वालियर के किसान नेताओं ने उन्हें मानहानि का नोटिस दिया गया है। इसमें एडवोकेट ने कंगना को नोटिस देकर चेतावनी दी है, कि वे माफी मांगे या दो करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति दें।

नोटिस भेजने वाले एडवोकेट विश्वजीत रतौनिया ने जानकारी दी की किसान आंदोलन देश की धरोहर का विषय रहा है। 380 दिनों तक चलने वाले इस किसान आंदोलन में लगभग 750 किसानों ने अपनी शहादत दी है।इन किसानों के संघर्ष और शहादत की वजह से ही देश की सरकार को झुकना पड़ा और बिल वापस लेने पड़े था।

Kangna Ranaut Notice

रतौनिया ने आगे कहा कि आज दुर्भाग्य का विषय है कि इस सरकार का हिस्सा हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित सांसद कंगना रणोत ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान किसानों को बलात्कार करने वाला, लाशों को फांसी पर लटकाने वाला विदेशी एजेंट तक बताने का कार्य करने का काम किया जिनके खिलाफ किसानों एवं किसान संगठनों ने अपना रोष जाहिर किया यह साफ साफ मानहानि है।

एडवोकेट रतौनिया के अनुसार इसी क्रम में ग्वालियर के किसान नेताओं की तरफ से एवं किसान संघर्ष समिति की तरफ से आज कंगना रनौत को मानहानि का नोटिस भेजा है। इसमे साफ कहा गया है कि अगर 7 दिन के अंदर कंगना रणोत माफी नहीं मांगती है तो उनके खिलाफ दो करोड रुपए की मानहानि सहित वैधानिक कार्रवाई करेगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+