Gwalior News: पिस्टलनुमा लाइटर दिखाकर दंपति से लूट करने वाले अपाचे गैंग के चार सदस्य पुलिस के हाथ लगे

संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली

Gwalior Crime News: हाईवे और देहात इलाकों में बाइक से गुजरने वाले दंपतियों को पिस्टल नुमा लाइटर से डरा कर उन्हें बीच रास्ते में रख कर लूट की वारदात करने वाले चार शातिर अपाचे गैंग के सदस्य पुलिस के हाथ लगे हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपाची मोटरसाइकिल, चार मोबाइल और लूट का माल बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों ने भिंड और ग्वालियर में लूट की वारदातों को अंजाम दिया था फिलहाल लूट की अन्य वारदातों का खुलासा करने इनसे पूछताछ की जा रही है।

Four members of the Apache gang, who robbed a couple by showing them a lighter in Bhind, were caught by the police.

थाना बिजौली व क्राईम ब्रांच पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए राह चलते दंपत्तियों के साथ लूट करने वाली अपाचे गैंग के 4 सदस्यों को लूट के माल सहित गिरफ्तार किया है पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि 11 दिसंबर को थाना बिजौली में रतवाई रोड पास एक अपाचे में सवार चार बदमाश कट्टे की नोक पर दंपत्ति के दो मोबाइल ज़ेवर व दवाई लूट कर ले गए थे। उक्त गैंग द्वारा 12 दिसंबर की शाम भी पिछोर थाना क्षेत्र के घोघा टोल के पास मोटरसाईकिल सवार दंपत्ति के साथ एक और लूट की घटना को अंजाम दिया था।

Four members of the Apache gang, who robbed a couple by showing them a lighter in Bhind, were caught by the police.

पुलिस ने जब उनकी तलाश शुरू की तो सुचना मिली कि चन्द्रपुरा तिराहे के पास अपाचे मोटरसायकिल लिये कुछ बदमाश वारदात करने की नियत से खड़े हुये है। उक्त सूचना पर क्राईम ब्रांच व थाना बिजौली पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान चन्द्रपुरा तिराहे के पास भेजा गया। जहां पुलिस टीम द्वारा उक्त चारों बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

 Apache gang, who robbed a couple by showing them a lighter in Bhind, were caught by the police

भिंड और दतिया जिले के रहने वाले है आरोपी

पकड़े गए चारों बदमाशों में से दो भिंड और दो दतिया जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों की निशादेही पर पुलिस ने एक ओप्पो का मोबाईल, दो टोप्स, एक पिस्टलनुमा लायटर व पीली धातु का मंगलसूत्र का टुकडा व एक पर्स जिसमें मोटर सायकिल चालक के कागजात को जप्त किया गया है पकड़े गये आरोपियों के पास से 3 अन्य मोबाइल भी जप्त किये है जिनके संबंध में पूछताछ प्राप्त की जा रही है।

वारदात करने का तरीका

चारों बदमाश शातिर किस्म के हैं। ये मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति को ही अपना निशाना बनाते थे और मोबाइल भी लूट कर ले जाते थे ताकि पुलिस को तत्काल सूचना न दे सके। यह लोग पिस्टलनुमा लाइटर को दिखाकर लूट करते थे।

अपाचे गैंग द्वारा ग्वालियर में की गई घटनाएं

(1) 11.12.2023 को आकाश वाल्मीकि निवासी ग्राम रतवाई और उनकी पत्नी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।

(2) 12.12.2023 को प्रदीप वघेल नि. ग्राम इकोना थाना पिछोर में पत्नि व बच्चे सहित मोटर साईकिल से अपने गांव जाते समय लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+