जिस अंकेश को कांग्रेस विधायक ने दिलाई नौकरी, वही अंकेश लड़ेंगे विधायक के खिलाफ चुनाव

छोटे कद वाले एमबीए पास जिस अंकेश को कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने दिलाई थी नौकरी, वही अंकेश लडेंगे विधायक प्रवीण पाठक के खिलाफ चुनाव।

ग्वालियर, 4 जून। पिछले दिनों जिस अंकेश कोष्टि को कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने नौकरी दिलवा कर वाहवाही लूटी थी, उसी अंकेश ने नौकरी को अलविदा कहकर कांग्रेस विधायक के खिलाफ चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। अंकेश ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है और बाकायदा एक प्रेस वार्ता आयोजित कर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत का ऐलान भी कर दिया है।

aam aadmi parti
कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने दिलाई थी नौकरी
ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने अंकेश गोष्टी को एक महीने पहले नौकरी दिलाई थी। अंकेश गोष्टी अपने एक निजी कार्य को लेकर कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक के पास पहुंचे थे, यहां कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक को जब मालूम हुआ कि अंकेश गोष्टी एमबीए पास हैं और उनके पास कोई नौकरी नहीं है तो कांग्रेस विधायक ने अपने स्तर पर प्रयास करते हुए एक प्राइवेट कंपनी में अंकेश गोष्टी को नौकरी दिलवाई थी।
अचानक सुर्खियों में आ गए थे अंकेश गोष्टी
अंकेश गोष्टी का कद बहुत छोटा है इस कम कद की वजह से अंकेश ने विधायक का ध्यान उन्होंने अपनी ओर आकर्षित कर लिया था। विधायक ने अपने संबंधों का उपयोग करते हुए अंकेश को नौकरी दिलवा दी थी। इस बात को लेकर कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हुई थी। इसके साथ ही अंकेश भी अचानक सुर्खियों में आ आ गया था।
नौकरी छोड़ कर राजनीति में आने का लिया निर्णय
अंकेश नें एक महीने तक नौकरी करने के बाद अचानक नौकरी को छोड़ दिया है और राजनीति में आ गए हैं। अंकेश ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। अंकेश का कहना है कि अब वे आम आदमी पार्टी के टिकट पर वार्ड 40 से पार्षद का चुनाव लड़ने का मन बना चुके।
कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक के खिलाफ भी लड़ेंगे चुनाव
अंकेश ने प्रेस वार्ता आयोजित करते हुए इस बात का ऐलान किया है कि वह कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक के खिलाफ भी चुनाव लड़ेंगे। अंकेश का कहना है कि विधायक प्रवीण पाठक ने लोकप्रियता पाने के लिए उनका इस्तेमाल किया है और वे विधायक प्रवीण पाठक के खिलाफ भी चुनाव मैदान में उतरेंगे।
अंकेश की राजनीति में एंट्री का विधायक प्रवीण पाठक ने किया स्वागत
नौकरी छोड़कर राजनीति में आने वाले अंकेश का कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने भी अपने बयानों के माध्यम से स्वागत किया है। कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक का कहना है कि 'अंकेश बहुत अच्छे इंसान हैं,मैं चाहता हूं कि शिक्षित और अच्छे लोग राजनीति में आए जिससे राजनीति का स्तर सुधर सके'।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+