Gwalior News: अमित शाह ने चंबल के BJP नेताओं को रूठे फूफाओं और सपा-बसपा को लेकर दिया जीत का मंत्र

संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली

MP Election 2023: गृह मंत्री अमित शाह का दौरा सोमवार को हो गया। वे देर से आए लेकिन उन्होंने चुनावी बैठक के समय में कोई कटौती नहीं की। चार घण्टे तक उन्होंने एक-एक कर पूरी 34 विधानसभा क्षेत्रों की चुनावी तैयारियों पर चर्चा की।

शाह ने जीत के लिए उन्होंने चार सूत्र दिए। पहला रूठो पर ज्यादा ऊर्जा बर्वाद मत करो जब माहौल बदलेगा वे चुपचाप आकर काम करने लगेंगे और दूसरा सपा-बसपा उम्मीदवारों की मदद करें। वे वोट काटेंगे तो जीत की राह आसान हो जाएगी। तीसरा लाभार्थियों पर फोकस करें और चौथा मतदान के दिन खुद सपरिवार वोट करें और चार परिचित परिवारों के भी करवाएं।

Amit Shah gave mantra to the leaders of Chambal, angry uncles and SP, BSP and BJP leaders.

संभागीय बैठक में की समीक्षा

शाह ने एमपी में संभागीय बैठकें करने का निर्णय लिया था। सोमवार को इंदौर और ग्वालियर में उन्होंने बैठकें की । आखिरी बैठक ग्वालियर में थी। तय कार्यक्रम के अनुसार शाह की डेढ बजे ग्वालियर पहुंचना था । ढाई बजे से होटल रेडिसन में ग्वालियर चम्बल संभाग की बैठक लेना थी और लगभग तीन घण्टे व्यतीत करना थे । लेकिन शाह पांच बजे होटल पहुँचे और साढ़े नौ बजे यहां से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने ग्वालियर चम्बल सम्भाग की जिलेवार चुनाव तैयारियां जानी । उन्होंने जिला अध्यक्षों से इंटरव्यू के अंदाज में सवाल जवाब शुरू किए तो कई अध्यक्ष हड़बड़ा गए। सूत्र बताते है कि उन्होंने भिण्ड के अध्यक्ष से पूछा कि पोलिंग बूथ स्तर पर मठ मंदिरों के प्रमुखों से भेंट,बाइक वाले पार्टी कार्यकर्ताओं की सूची बनाने और बूथ समितियों के गठन का काम पूरा हुआ कि नही ? सवाल सुनकर अध्यक्ष हड़बड़ा गए जिसके चलते ठीक से उत्तर नही दे पाए तो शाह ने पूछा - भाजपा में कब से आये हो ? फिर बोले अभी आपको और अभ्यास वर्ग (प्रशिक्षण शिविर) में भाग लेने की जरूरत है।

सपा- बसपा प्रत्याशियों को दो दाना-पानी

शाह ने अपने नेताओ से कहाकि वे मैदान में उतरे समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवारों की जमकर मदद करें। इन्हें दानापानी दें। इनके खड़े होने और इनकी ताकत बढ़ने से हमे फायदा होगा। ये ही प्रत्याशी कांग्रेस के वोट काटेंगे।

नेता पैसा कमाते हैं खर्च नही करते

गृहमंत्री ने अपने भाषण में सपा बसपा प्रत्याशियों को दाना पानी देकर मदद करने की बात अपने भाषण में कही लेकिन जब उन्होंने जिला अध्यक्षों से वन टू वन किया तो अशोकनगर के जिला अध्यक्ष ने बताया कि उनके यहां सपा और बसपा के जो उम्मीदवार मैदान में हैं वे तो खुद ही बहुत पैसे वाले है ? इस पर शाह ने मुस्कराते हुए कहा - राजनीति में जो लोग पैसे कमा लेते हैं वे कमाने के बाद फिर उसे खर्च नही करना चाहते हैं। आप इसलिए इस चक्कर में मत रहना कि पैसे वाले हैं इसलिए उनकी मदद न कि जाए ।

रूठो पर मत करो ऊर्जा बर्बाद

अमित शाह ने अपने नेताओ को साफ संदेश दिया कि वे टिकट न मिलने या अन्य कारणों से मौजूद रूठे फूफ़ाओं को मनाने पर ज्यादा ऊर्जा और समय बर्वाद न करें। उन्होंने कहाकि एक दो बार मनाने उनके घर जाएं। उन्हें समझाने का प्रयास करें। इसके बावजूद भी न मानें तो आप सब अपने अपने काम मे जुट जाएं। माहौल बदलने पर 10 नवम्बर के आसपास ये खुद काम करते हुए नजर आएंगे। अगले दो दिन नाम वापिसी के प्रयासों में लगाए। जिसकी भी बात करानी हो करवाएं।

लाभार्थियों पर करें फोकस

उन्होंने कहाकि कांग्रेस की ताकत 30 से 35 फीसदी वोट ही है। इसे एक बार अपने साथ लेकर भाजपा के पक्ष में वोट डालने की आदत डालो। इसके लिए लाभार्थियों पर फोकस करो। यह काम आसानी से हो जाएगा।

यह रहे मौजूद

इस बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, यूपी के पिछड़े नेता और स्टार प्रचारक केंद्रीय मंत्री एसपीएस बघेल, मध्यप्रदेश के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, संगठन प्रभारी शिव प्रसाद सहित संभाग के सभी सांसद, जिला अध्यक्ष, महामंत्री, चुनावों के जिला और विधानसभा प्रभारी आदि मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+