Gwalior News: ऑटो वाले का गजब कारनामा, टेम्पो में बिठाए 21 पैसेंजर, फिर हुआ ये हाल, डरा देगा ये Video
Gwalior News:
Gwalior News: एमपी अजब है, सबसे गजब है, ऐसे ही नहीं कहा जाता। यहां हर रोज कुछ न कुछ ऐसा हो ही जाता है। अब ग्वालियर जिले के घाटीगांव कस्बे का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक ऑटो पर करीब 21 के सवारियां बैठी है। अंदर 16 और 5 बाहर लटके नजर आ रहे हैं।
घाटीगांव एसडीओपी संतोष पटेल की जब नजर इस ऑटो पर पड़ी वे भी इस नजारे को देखकर हैरान हो गए। उन्होंने खुद अपने मोबाइल से वीडियो बनाया, जिसमें वे खुद ऑटो में बैठे लोगों को गिनते नजर आए और इसके बाद ऑटो का पीछा कर उसे रोका और फटकार लगाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में अब वायरल हो रहा है।

जानकारी अनुसार एसडीओपी घाटीगांव संतोष पटेल अपने क्षेत्र में जा रहे थे। तभी उनकी नजर सड़क पर दौड़ते एक ऑटो पर पड़ी। इस ऑटो के अंदर और बाहर सवारियां बैठी और लटकी हुई थी। उसके बाद एसडीओपी संतोष पटेल ने ऑटो का पीछा किया। ऑटो ड्राइवर की नजर उन पर पड़ी तो वह ऑटो तेज भागने लगा। एसडीओपी ने ऑटो को रोका और ड्राइवर से सवारी के बारे में पूछताछ की तो वह बुरी तरह डर गया। और घबराकर उल्टे सीधे जवाब देने लगा।एसडीओपी संतोष पटेल ड्राइवर को सजा देते हुए ड्राइवर से उठक-बैठक लगवाते हुए ऑटो के उतने चक्कर लगवाए जितनी उसने सवारियां बैठा रखी थीं।
साथ ही उसे समझाइश भी दी की आगे से इस तरह के ओवरलोड करके लोगों को ना ले जाए। इसके बाद ऑटो ड्राइवर ने एसडीओपी को विश्वास दिलाया कि वह जीवन में ऐसी गलती नहीं करेगा। एसडीओपी ने ऑटो में बैठी सवारियों को भी समझाइश दी कि इस प्रकार के खतरे मोल ना लिया करें।












Click it and Unblock the Notifications