Gwalior News: फीमेल डॉग ने दिया 6 पिल्लों को जन्म तो गरमाई सियासत, नेता प्रतिपक्ष ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर नसबन्दी करवाने के बाद भी फीमेल डॉग ने छह बच्चों को जन्म दिया है। मामला फूलबाग इलाके का है।
अब फीमेल डॉग के बच्चों को जन्म देने के मामले में राजनीति शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष और अवारा कुत्तों के लिए काम करने वाली संस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। दरअसल, जिले में आवारा कुत्तों के हमले के बाद नगर निगम क्षेत्र में नसबंदी अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी अनुसार, जिस फीमेल डॉग ने 6 बच्चों को जन्म दिया है उसकी नसबंदी हो चुकी थी। नसबंदी होने के बाद भी बच्चों के जन्म देने के बाद अब इस मामले में राजनीति शुरू हो गई है। इस मामले को लेकर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष हरीपाल ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम में नसबंदी के नाम पर करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया है। नेता प्रतिपक्ष के आरोप के बाद सियासत तेज हो गई है।
नगर निगम आवारा कुत्तों की आबादी रोकने के लिए नसबंदी कर रहा है। जिन डॉग या फीमेल डॉग की नसबंदी की जाती है उनके कान में एक कट लगाया जाता है। इससे यह पहचान होती है कि इस डॉग की नसबंदी हो चुकी है। जिस फीमेल डॉग ने 6 बच्चों को जन्म दिया है उसके कान पर नसबंदी का निशान है। कान कटा होने के बाद भी 6 बच्चों को जन्म देने पर नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया है। हालांकि इस मामले में नगर निगम के अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।
आवारा कुत्तों के लिए काम करने वाली संस्थाओं ने भी इस मामले में आपत्ति जताई है। सदस्यों का आरोप है कि नसबंदी फर्जी तरीके से की गई है। संस्थाओं ने नगर-निगम पर फर्जी नसबंदी अभियान चलाने का आरोप लगाया है। नेता प्रतिपक्ष हरीपाल ने कहा कि इस आवारा कुत्तों की नसबंदी के संबंध में कई बार नगर निगम के अपर कमिश्नर से जानकारी मांगी गई है। लेकिन इस नसबंदी के मामले में कोई जानकारी नहीं दी गई। महापौर शोभा सिकरवार का कहना है कि ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। अगर ऐसा है तो इस मामले की जांच कराई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications