Jiwaji University Gwalior : स्टाफ चोरी छिपे देखता था अश्लील फिल्में, NKN की जांच में खुलासे के बाद हड़कंप
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित जीवाजी यूनिवर्सिटी में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के स्टाफ द्वारा काम के समय में अश्लील फिल्में देखने के बारे में पता चला है। यह खुलासा नेशनल नॉलेज नेटवर्क (एनकेएन) की जांच में हुआ है।

इसके बाद जीवाजी यूनिवर्सिटी स्टाफ में हड़कंप मचा हुआ है। साथ ही जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लिया है और छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें जीवाजी विश्वविद्यालय के दो स्टाफकर्मी व चार सर्विस प्रोवाइडर शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार नेशनल नॉलेज नेटवर्क की जांच में पता चला कि जीवाजी विश्वविद्यालय में महज आठ दिन में 20 घंटे के वक्त अश्लील साइटों पर बिताया गया है। इस जानकारी के सामने आने के बाद आठ कर्मचारियों की आईडी बंद कर दी गई है। साथ ही विश्वविद्यालय प्रबंधन ने उन कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है।












Click it and Unblock the Notifications