ग्वालियर आगरा के बीच एक्सप्रेस-वे के लिए 3 हजार करोड़ मंजूर, 6 लेन का होगा हाईवे..जानिए खूबियां

ग्वालियर, 22 अगस्त। ग्वालियर-चंबल अंचल के लिए 1 नई सौगात मिली है, जो कि इस सम्पूर्ण अंचल के लोगों के भाग्य को बदलने वाली साबित होगी। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के विशेष सहयोग से ग्वालियर और आगरा के मध्य 160 किलोमीटर लंबा सिक्स लेन एक्सप्रेस वे मंजूर हुआ है। जिसकी लागत लगभग तीन हज़ार करोड़ रुपये होगी।

Gwalior Agra Expressway

भारत सरकार के नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसके लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गडकरी को आभार जताते हुए कहा कि पुराने ग्वालियर-धौलपुर- मुरैना-आगरा मार्ग पर परिवहन के अत्यधिक दबाव को देखते हुए काफी लंबे समय से उक्त मार्ग के चौड़ीकरण की ज़रूरत थी। इसके लिये हम लोग लगातार प्रयास कर रहे थे, लेकिन , मुरैना, धौलपुर- बानमोर में सड़क का विस्तार रहवासी आबादी के कारण संभव नहीं हो पा रहा था। हमने परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के साथ मिलकर इस बात पर मंथन किया कि क्यों न 1 नया समानांतर एक्सप्रेसवे मार्ग तैयार किया जाए ताकि आम जनता के मकान एवं व्यासायिक प्रतिष्ठान भी प्रभावित ना हों और नया मार्ग भी बन जाए। इसके लिए 1 नए एक्सप्रेसवे की परिकल्पना की गई, जिसके तहत 3 नगरों के समनानंतर नवीन मार्ग तैयार किया जाएगा, जो कि सिक्स लेन का होगा और आगरा लखनऊ या यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा एक्सप्रेसवे के समान होगा।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा

सिंधिया ने कहा कि एक्सप्रेसवे ग्वालियर के निरावली तिराहे से शुरू होकर आगरा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा। सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पूरी टीम ग्वालियर-चम्बल समेत पूरे मध्य प्रदेश को विकास एवं प्रगति के लिए देश की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि अटल प्रोग्रेसवे, ग्वालियर में पांच सौ करोड़ की लागत से नए एयरपोर्ट टर्मिनल का निर्माण, एक हज़ार बिस्तर का नया अस्पताल, 125 करोड़ की लागत से शंकरपुर में नए क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण,
450 करोड़ की लागत से एलिवेटेड रोड, पांच सौ करोड़ की लागत से रेलवे स्टेशन का विकास, 450 करोड़ से अधिक की लागत से चम्बल से ग्वालियर के लिए पानी की योजना आदि विकास कार्य ग्वालियर सहित पूरे अंचल में विकास के लिए क्रांतिकारी कदम सिद्ध होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+