Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

असम में ISI-अलकायदा रच रहा आतंकी हमले की साजिश, पूरे राज्य में हाई अलर्ट

दीसपुर, 18 अक्टूबर: असम पुलिस ने राज्य में अलर्ट जारी किया हुआ है। यह अलर्ट पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) और अल कायदा की तरफ से संभावित हमलों की धमकी के बाद जारी किया गया है। खुफिया जानकारी के आधार पर गुवाहाटी पुलिस आयुक्त और सभी जिलों को सर्कुलर जारी कर सतर्क रहने और जररूत पड़ने पर तुरंत एक्शन करने के लिए कहा गया है। सर्कुलर में कहा गया है कि असम के आरएसएस कैडरों, आर्मी क्षेत्रों और धार्मिक स्थलों पर हमला करने की तैयारी है।

Assam Police Alert

असम पुलिस ने कथित हिंसा को लेकर ISI और अल कायदा द्वारा राज्य में संभावित हमलों के बारे में अलर्ट जारी किया है। इस तरह की धमकियों के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर सभी जिला पुलिस प्रमुखों को शनिवार को जारी एक सर्कुलर में उन्हें सतर्क रहने और आवश्यक निवारक और एहतियाती उपाय करने के लिए कहा गया है। पिछले महीने दरांग जिले के ढालपुर में दो नागरिक (दोनों मुस्लिम) मारे गए और 11 पुलिसकर्मियों सहित लगभग 20 अन्य घायल हो गए। संभावित खतरे को इससे जोड़ा जा रहा है।

सर्कुलर में कहा गया है कि आईएसआई असम और भारत के अन्य स्थानों में आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के कैडरों और सेना क्षेत्रों सहित व्यक्तियों को टारगेट बनाने की साजिश रच रहा है। इसमें कहा गया है कि वैश्विक आतंकी संगठन सामूहिक सभा / सामूहिक परिवहन, धार्मिक स्थलों आदि के स्थानों पर बम / आईईडी के विस्फोट का सहारा लेकर बड़ी आतंकी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

सर्कुलर ने ट्विटर पर ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक को-ऑपरेशन के बयान का हवाला दिया गया है, जिसमें असम में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ कथित व्यवस्थित उत्पीड़न और हिंसा की निंदा की गई है। पुलिस को आतंकी संगठन अल कायदा द्वारा कथित तौर पर जारी किए गए एक वीडियो संदेश के बारे में खुफिया जानकारी भी मिली थी, जिसमें "विशेष रूप से असम और कश्मीर में 'जिहाद' के लिए आह्वान" का संकेत दिया गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+