PICS: असम में बाढ़ से 4.65 लाख लोग प्रभावित

गुवाहाटी। असम में बाढ़ लगातार भयावह रूप ले रही है। आलम यह है कि 14 जिलों के 1100 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आ गये हैं। बाढ़ के हालात निरंतर खराब होते जा रहे हैं, क्योंकि ब्रह्मपुत्र नदी उफान पर है। हालांकि राज्य की आपदा प्रबंधन टीमें अलग-अलग स्थानों पर बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

बाढ़ से जुड़े प्रमुख तथ्य-

  • बाढ़- गुवाहाटी, धेमाजी, लखीमपुर, टिनसुकिया, डिब्रूगढ़, कोकराझार, बोंगईगांव, सोनितपुर, बारपेटा, जोरहाट, गोलपारा, मोरीगांव, काचर, गोलाघाट और नागांव में आयी है।
  • अब तक इस बाढ़ में 13 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • इस बाढ़ से 1 लाख हेक्टेयर फसल पानी में डूबने के कारण बर्बाद हो चुकी है।
  • ब्रह्मापुत्र नदी डिब्रूगढ़, नेमाटिघाट में खतरे के निशान से बहुत ऊपर बह रही है।
  • डिब्रूगढ़ में सेसा नदी में एक मां और उसका बच्चा लोगों की आंखों के सामने बह गये।
  • मोनिका दास, मिलोन दास और उनका बेटा दादू बाढ़ में फंस गये। लोगों ने बचाने के प्रयास किये तो मिलोन बच गया, लेकिन बाकी के दोनों बह गये।
  • डिब्रूगढ़, सोनितपुरख् गोलपारा और नागांव में सड़कों पर पानी भरा हुआ है। दो पुल टूट चुके हैं।
  • करीब 1900 राहत श‍िविर बनाये गये हैं।
  • केंद्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव एवं पुनर्निमाण के कार्यों के लिये 500 करोड़ रुपए दिये हैं।

अब तस्वीरें स्लाइडर में-

असम बाढ़ की तस्वीरें

असम बाढ़ की तस्वीरें

बकसारा में पुल टूट गया।

अलीपुरद्वार में सड़क पर पानी

अलीपुरद्वार में सड़क पर पानी

अलीपुरद्वार में सड़क पर पानी भर गया।

मारगरीटा में सड़क पर पानी

मारगरीटा में सड़क पर पानी

मारगरीटा में सड़क पर पानी भरने से जनजीवन अस्तव्यस्त।

लखीमपुर का हाल

लखीमपुर का हाल

लखीमपुर में बाढ़ का मंजर।

लखीमपुर में बाढ़

लखीमपुर में बाढ़

लखीमपुर में बाढ़ का मंजर।

डिब्रूगढ़ में बाढ़

डिब्रूगढ़ में बाढ़

डिब्रूगढ़ में बाढ़ का मंंजर।

मोरीगांव में बाढ़

मोरीगांव में बाढ़

मोरीगांव में बाढ़ के दौरान मछलियां पकड़ते मछुवारे।

काजीरंगा के हाथी

काजीरंगा के हाथी

काजीरंगा के जंगलों में बाढ़ आने की वजह से सड़क पर आये हाथी।

गुवाहाटी का हाल

गुवाहाटी का हाल

गुवाहाटी का मंजर आसमान से।

मोरीगांव में बाढ़

मोरीगांव में बाढ़

मांरीगांव के गांव बाढ़ की चपेट में।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+