फार्म हाउस में अकेले थी महिला, कमरे में घुस आया पति का दोस्त और फिर...
गुरुग्राम। गुरुग्राम में एक फार्म हाउस में रहने वाली महिला ने अपने पति के दोस्त पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पति का दोस्त फार्म हाउस में ही माली का काम करता था। महिला ने विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बुधवार रात को महिला की शिकायत पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

फार्म हाउस में अकेले थी महिला
जानकारी के अनुसार, यूपी रायबरेली निवासी 25 वर्षीय महिला अपने पति के साथ गुरुग्राम में एक फार्म हाउस में रहती है। यहीं पर दम्पति काम करते हैं। पीड़ित महिला ने बादशाहपुर थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि एक जून को वह फार्म हाउस में बने अपने कमरे पर अकेली थी। उसका पति किसी काम से बादशाहपुर गया हुआ था। इस बीच उसके पति का दोस्त लोकेश शाम चार बजे किसी बहाने से उसके कमरे में घुस आया और डरा-धमकाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी फरार हो गया।
पति को सुनाई आपबीती
महिला ने बताया कि घटना के बाद डरी-सहमी वह कमरे में ही पड़ी रही। शाम को जब पति बादशाहपुर से घर लौटा तो उसे आपबीती सुनाई। पत्नी की बात सुनकर पति के होश उड़ गए। इसके बाद वह पत्नी को लेकर थाने पहुंचा, जहां पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई। बादशाहपुर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर उसके बयान दर्ज करवाए गए। उसके बाद आरोपी लोकेश को गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपी फार्म हाउस में माली का काम करता है।












Click it and Unblock the Notifications