दिल्ली-जयपुर राजमार्ग जाम: अहीर रेजिमेंट के लिए प्रदर्शनकारियों का विरोध तेज, पुलिस से झड़प

गुरुग्राम। भारतीय सेना में 'अहीर रेजिमेंट' के गठन की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने कई जगह हो-हल्ला मचाया हुआ है। बड़ी संख्या में जुटे युवाओं ने आज दोपहर गुरुग्राम के खेरकी टोल पर दिल्ली-जयपुर राजमार्ग को जाम कर दिया। सैकड़ों युवा दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे पर एक-दूजे का हाथ थामकर वाहनों को रोकते नजर आए।

Ahir Regiment Indian Army

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कैसे विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। हरियाणा में कुछ स्थानों पर महीनेभर से धरना चल रहा था। इसके बाद गुरुग्राम शहर में प्रदर्शन शुरू हो गए। युवाओं के एक समूह द्वारा गुरुग्राम में मार्च निकालने की तैयारी शुरू कर दी गई। आज सुबह बताया गया कि, यह मार्च खेरकी धौला टोल (गिवो कट) से NH48 पर हीरो होंडा चौक तक निकाला जा सकता है।

 Protestors block the Delhi-Jaipur highway Gurugram Haryana to demand for the creation of Ahir Regiment in Indian Army
  • दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे (NH-48) पर ट्रैफिक को लेकर गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस पहले ही एक एडवाइजरी जारी कर चुकी है। कहा गया है कि, दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर 10 घंटे तक ट्रैफिक बाधित रह सकता है। हाईवे पर वाहनों का आवागमन शाम 5 बजे तक बाधित रह सकता है।
Ahir Regiment Indian Army
  • प्रदर्शनकारियों के कूच को देखते हुए इलाके में पुलिस-फोर्स तैनात कर दी गई है। कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस से भिड़ंत हुई है।
Ahir Regiment Indian Army
  • वहीं, भारतीय सेना में 'अहीर रेजिमेंट' के गठन की मांग का समर्थन कर रहे स्टूडेंट्स ने पंक्तियां बनाकर प्रदर्शन किया है।
Ahir Regiment Indian Army
  • पुलिस की ओर से जारी किए गए ट्रैफिक शेड्यूल में सिर्फ हल्के वाहनों निकल सकेंगे। इस रूट पर बसों को निकलने की अनुमति नहीं है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+