अश्लील वीडियो को एडिट कर उसमें महिला कॉन्स्टेबल की फोटो लगाई, वायरल करने वाला सिपाही गिरफ्तार

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला पुलिसकर्मी ने अपने सह पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला पुलिसकर्मी के आरोपों को सुनकर पूरा पुलिस महकमा हिल गया है। दरअसल, महिला पुलिसकर्मी ने सह-पुलिसकर्मी पर उसका कथित अश्लील वीडियो वायरल करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला सामने आने के पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही मामले की जांच साइबर सैल को सौंप दी गई है।

objectionable video of female policeman viral by constable

पीड़ित महिला पुलिसकर्मी के मुताबिक, वो एक केस में लगी हुई थी, जिसका वीडियो मालखाने में सुरक्षित रखा गया था। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने योजनबद्ध तरीके से वीडियो को मालखाने से निकाल लिया और एडिट कर आरोपी सिपाही ने फर्जी आईडी के जरिए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि आरोपी सिपाही के पास यह अश्लील वीडियो कहां से आया और क्यों उसने इस वीडियो को सोशल मीडिया या व्हाट्सएप पर वायरल किया इसको लेकर गुरुग्राम पुलिस तफ्तीश में जुटी है।

एसीपी क्राइम ने कही ये बात
एसीपी क्राइम ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले लोगों को हिदायत जारी करते हुए कहा कि यह अति संवेदनशील मामला है और गंभीर अपराध भी है। एसीपी क्राइम की मानें तो पुलिस की साइबर क्राइम विभाग तमाम व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखे हुए है। पुलिस ऐसे असमाजिक तत्वों से बेहद सख्ती से निपटेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+