गुड़गांव में अचानक निगम ऑफिस आ पहुंचे CM, सवालों पर कर्मियों की फूली सांसें

गुड़गांव। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अचानक गुड़गांव नगर निगम ऑफिस आ पहुंचे। देर रात उनकी छापेमारी से वहां मौजूद कर्मचारियों की सांसें फूल गईं। मुख्यमंत्री ने कई सवाल किए, जिनके जवाब देने में कंट्रोल रूम में उपस्थित कर्मचारी सकपका गए। मुख्यमंत्री ने उन्हें सफाई में लगी मशीनों के बारे में भी पूछा। मुख्यमंत्री ने कहा कि, ठीक से काम करने की जरूरत है।

Gurgaon Municipal Corporation office

यह वाक्‍या गुड़गांव के सेक्टर 39 स्थित नगर निगम के कार्यालय का है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रात के समय यहां आए और कंट्रोल रूम पहुंचकर रात को शहर में सफाई के लिए लगाई गई गाड़ियों और कर्मचारियों के बारे में पूछताछ की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ड्यूटी रॉस्टर भी देखा। मुख्यमंत्री ने कंट्रोल रूम में उपस्थित कर्मचारी से पूछा कि इस समय ड्यूटी पर कितने कर्मचारी होने चाहिए और कितनी सफाई मशीन लगी हुई हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि, गाड़ियों की मॉनिटरिंग कैसे की जा रही है, इस पर कर्मचारी उन्‍हें बताने लगे। हालांकि, इस दौरान वे डरे हुए भी थे।

Gurgaon Municipal Corporation office

गुड़गांव के सेक्टर 39 स्थित नगर निगम के कार्यालय में मुख्यमंत्री को एक नगर निगम के कर्मचारी ने बताया कि, हमारे शहर में 13 गाड़ियां चल रही हैं, और यहां रात 10 बजे शुरू होने के बाद सफाई का काम सुबह 5 बजे तक चलता है। गुड़गांव में मुख्यमंत्री कर्मचारियों से कुछ और जानकारी भी ली। बता दें कि, मुख्यमंत्री के अचानक आने से कर्मचारी इसलिए अवाक हुए, क्‍योंकि एक बार अनिल विज ने भी एक कार्यालय में छापा मारा था, जहां व्‍यवस्‍था ठीक नहीं पाए जाने पर उन्‍होंने अधिकारियेां को फटकारा था। साथ ही कार्रवाई भी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+