गुरुग्राम: सर्जरी कराकर लौटी महिला को कमरे में अकेला पाकर वार्ड ब्वॉय ने की गंदी हरकत

गुरुग्राम। गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में वार्ड ब्वॉय द्वारा एक महिला से कथित छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के बाद आरोपी वार्ड ब्वॉय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की मानें तो वार्ड ब्वॉय ने महिला को पहले बहकाया था, उसके बाद घटना को अंजाम दिया। बता दें कि महिला गुरुग्राम के सुशांत लोक-1 में एक निजी अस्पातल में सर्जरी के लिए भर्ती हुई थी।

Gurugram: Woman allegedly molested by male nurse in private hospital

पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले एक साल से निजी अस्पताल में वार्ड ब्वॉय के रुप में काम कर रहा था। अस्पताल के प्रबंधन ने कहा कि उन्होंने उसको नौकरी से निकालने के बाद 28 नवंबर को पुलिस को सौंप दिया है। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति को 29 नवबंर को अदालत में पेश किया गया और उसे जमानत दे दी गई।

पुलिस के मुताबिक, महिला को सर्जरी के लिए 26 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह घटना चिकित्सा प्रक्रिया के बाद बुधवार को अस्पताल के कमरे में लगभग 1 बजे के आसपास हुई। सुशांत लोक-1 पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) जगबीर सिंह ने कहा कि पीड़िता ने बुधवार को अपने पति को घटना के बारे में बताया था कि घटना तब हुई जब वह सर्जरी से बाहर आई थी और अपने कमरे में थी। पुलिस शिकायत में उसने आरोप लगाया कि नर्स (वार्ड ब्वॉय) ने उसके साथ छेड़छाड़ की। हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं।

अस्पताल के एक प्रवक्ता के अनुसार, घटना के संबंध में महिला के पति ने बुधवार शाम 6 बजे के करीब उनसे संपर्क किया था। उसने कहा था कि वार्ड ब्वॉय ने उसकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया था। महिला के पति की शिकायत पर अस्पताल के एक प्रवक्ता ने कहा, शिकायत मिलने के बाद हमने तुरंत घटना का संज्ञान लिया और इसकी जांच के लिए एक समिति बनाई। वार्ड ब्वॉय की सेवा गुरुवार को सुबह लगभग 8 बजे समाप्त कर दी गई और उसे पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया गया था। मरीज का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

23 नवंबर को को 30 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया था कि गुरुग्राम के सेक्टर 56 में एक निजी अस्पताल के एक तकनीशियन ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर तकनीशियन के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+