जेठानी और ससुर को संबंध बनाते हुए देख लिया तो ससुर ने छोटी बहू के साथ किया दुष्कर्म, वीडियो बना कर दी धमकी
गुरुग्राम। दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम शहर में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बहू ने अपने ससुर पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। साथ ही बहू ने अपनी जेठानी पर भी आरोप लगाया है कि जिस वक्त ससुर उसके साथ जबरदस्ती संबंध बना रहे थे उस वक्त उसकी जेठानी ने उसकी अश्लील तस्वीरें भी खीचीं।

विवाहिता ने लगाया ससुर पर आरोप
विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसके ससुर और जेठानी के बीच अवैध संबंध है, जिसका उसे पता चल गया था। इस कारण दोनों ने उसके साथ गलत काम किया। साथ ही विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना की भी आरोप लगाया है। उसने बताया कि उसके ससुराल वाले उससे 15 लाख रुपये कैश और फार्च्यूनर गाड़ी की मांग कर रहे हैं और इन सब चीजों के लिए उसके साथ मारपीट भी करते हैं।

जेठानी के साथ ससुर को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा
सोहना पुलिस ने विवाहिता के बयान पर पति, सास, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाहिता ने यह भी बताया कि जब वह 7 महीने की गर्भवती हो गई तो उसका बच्चा भी गिरवा दिया। बीते 15 नवंबर को जब वह दूध लेकर घर आई तो उसने ससुर और जेठानी को आपत्तिजनक हालत में देखा, जिस पर ससुर ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ गलत काम किया।

पुलिस ने मामला किया दर्ज
साथ ही उसने यह भी बताया कि वहीं खड़ी जेठानी ने वीडियो बना ली। ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट भी की और कहा अगर किसी को बताओगी तो बदनाम कर देंगे। वहीं इस पूरे मामले पर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications