कुत्ता लेकर लिफ्ट में चढ़ा पड़ोसी, उसने 9 साल की बच्ची को काटा, अब देना ₹3.80 लाख जुर्माना

गुड़गांव। हरियाणा में एक बिल्डिंग में एक शख्स अपना पालतू कुत्ता लेकर लिफ्ट में चढ़ा था। उसके कुत्ते ने एक बच्ची को काट लिया। वह बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद उन्होंने कुत्ते द्वारा काटे जाने की शिकायत सोसायटी प्रबंध, एस्टेट मैनेजर व पालतू कुत्ते के मालिक राकेश कपूर से की, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। आखिर में कंज्यूमर फोरम के समक्ष शिकायत की गई।

Consumer Forum orders ₹3.80 lakh compensation for the Girl childs family, when Dog bite

अब कंज्यूमर फोरम ने कुत्ते के मालिक का दोष देखते हुए पीड़ित बच्ची के परिजनों के लिए मुआवजा देने का हुकुम दिया है। उपभोक्ता फोरम ने कहा कि, पीड़िता को 3.80 लाख का 9% ब्याज दर से दिया मुआवजा जाए। बता दें कि, यह घटना डीएलएफ फेज-5 स्थित मैग्रोलियास आवासीय सोसायटी की बिल्डिंग की है। जहां के एक निवासी की 9 साल की बच्ची को उसी सोसायटी में रहने वाले शख्स के पालतू कुत्ते द्वारा काट लिया गया था।

इस मामले की सुनवाई करते हुए जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष संदीप जिंदल, पदेन सदस्य उपासना बागला व रिशीदत्त कौशिक ने सोसायटी प्रबंधन से 3 लाख 80 हजार रुपए का मुआवजा 9% ब्याज दर से शिकायतकर्ता को देने का आदेश दिया है, वहीं 20 हजार रुपए अदालती खर्च का भुगतान करने के आदेश भी दिए हैं। इससे पहले फोरम ने सभी वकीलों की दलीलों को सुना और पाया कि सोसायटी में सिक्योरटी के पर्याप्त प्रबंध नहीं हैं। उसके बाद कंज्यूमर फोरम के अध्यक्ष व सदस्यों ने अपना फैसला सुनाया।

जानकारी के मुताबिक, बच्ची के पिता पंकज अग्रवाल ने वर्ष 2020 की 21 सितंबर को उपभोक्ता फोरम में शिकायत की थी कि 25 फरवरी 2020 को उसकी 9 साल की बेटी सोसायटी में लगी लिफ्ट से 22वीं मंजिल पर अपने अंकल के पास जा रही थी। जब वह 10वीं मंजिल पर पहुंची तो सोसायटी में ही रहने वाले राकेश कपूर का नौकर बिना चैन बांधे कुत्ते को लेकर लिफ्ट में सवार हो गया। वो कुत्ता बच्ची पर झपट पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+