हुड्डा बोले चांदी की परत चढ़ा हलवा हैं पीएम नरेंद्र मोदी

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने मोदी को ब्रांड के तौर पर इस्तेमाल कर चुनाव तो जीत लिया लेकिन अब वादे पूरे करने के नाम पर धोखा दे रही है। हुड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने अब तक जो भी फैसले लिए हैं उससे जनता को परेशानी ही मिली है। कहा कि केंद्र सरकार ने कुकिंग गैस के बढ़े हुए दाम हरियाणा और महाराष्ट्र में लागू न करके इस बात को साबित कर दिया है कि वे इसका चुनावी फायदा लेना चाहते हैं। सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कार्यकर्ता सम्मेलन के आखिर दिन केंद्र सरकार से मांग की है कि मुंबई की तर्ज पर दिल्ली एनसीआर में भी ट्रेनों पर बढ़ाया हुआ किराया लागू न किया जाए।
उन्होंने कहा कि अगर मोदी सरकार देश को एक नजर से देखती है तो वह मुंबई वाला फैसला दिल्ली एनसीआर में भी लागू करे। यह भी कहा कि अगर केंद्र सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो कांग्रेस के सांसद इस मुद्दे को संसद में भी उठाएंगे। यही नहीं, इसके लिए अगर उन्हें आंदोलन भी करना पड़े तो वह करेंगे। हुड्डा ने यह भी कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनावों में मजबूती के साथ बीजेपी के खिलाफ उतरेगी।












Click it and Unblock the Notifications