VIDEO: गुड़गांव में भारी वर्षा, निचले इलाकों में जलभराव, हाईवे जाम, कहीं-कहीं कमर तक पानी
गुड़गांव। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मथुरा-आगरा, राजस्थान के भरतपुर संभाग एवं हरियाणा के गुरुग्राम, भिवानी और बहादुरगढ़ में सुबह से ही बारिश हो रही है। न्यूज एजेंसी ने अभी गुड़गांव में जलभराव की तस्वीरें जारी कीं। विजुअल्स में आप देख सकते हैं कि, तेज वर्षा हो रही है। जगह-जगह पानी भर गया है। हाईवे पर भी इतना पानी नजर आ रहा है कि वाहनों की रफ्तार थम गई है। कहीं-कहीं जाम भी लगा है। निचले इलाकों में तो कमर तक पानी देखा गया है।
Recommended Video

भारत मौसम विभाग (IMD) ने अभी और बारिश की चेतावनी दी है। विभाग की ओर से कहा गया कि, गुरुग्राम के उूपर बादल छाए रहेंगे। एक या दो बार बारिश और होगी। तेज गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। गुरुग्राम की कई कालोनियों में कीचड़ हो गई है। यहां 2018 में भी भयंकर बारिश हुई थी। तब महीनेभर तक पानी भरा रहा था। आज भी आप तस्वीरें देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि कितनी ज्यादा बारिश हुई है।


गुरुग्राम के सेक्टर 10 में पार्क की हुई कारें आशिंक रूप से डूबी नजर आईं। वहीं, सड़कों पर साइकिल और बाइक सवारों को खासा परेशानी हो रही हैं।


भारी बारिश के चलते खेत-खलिहान पानी से भर गए हैं। यहां के आस-पास के इलाकों में फसलों को नुकसान भी हुआ।












Click it and Unblock the Notifications