Haryana Election 2019: नूंह में वोटिंग के दौरान भिड़े कांग्रेसी-भाजपाई, कई के सिर फूटे

गुडगांव। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। ऐसे में राज्यभर में 75 हजार से ज्यादा सुर​क्षाकर्मी चुनाव ड्यूटी पर लगाए गए। मगर, फिर भी कई स्थानों पर कांग्रेस-भाजपा के समर्थकों में खूनी झड़पें हुईं। नूंह की फिरोजपुर झिरका विधानसभा के मल्हाका गांव में सोमवार को मतदान के दौरान दो मुस्लिम उम्मीदवारों के समर्थक भिड़ गए। इनमें एक पक्ष भाजपा उम्मीदवार नसीम अहमद का था, जबकि दूसरा कांग्रेसी उम्मीदवार मामन खान का। दोनों पक्षों के समर्थकों में न केवल लाठी-डंडा चले, बल्कि जमकर पथराव भी हुआ। जिसमें कई लोगों के सिर में गंभीर चोटें आईं। कहीं-कहीं तो बंदूक निकाल लाने की बात भी सामने आई हैं।

clash-between-congress-bjp-supporters-nuh-Haryana-Election

खूनी झड़प के हालात देखते हुए एसपी संगीता कालिया भारी पुलिसबल के साथ मल्हाका गांव के पोलिंग बूथ-128 पर पहुंचीं। जहां सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। संवाददाता के अनुसार, झड़प के दौरान मामन खान के समर्थक शब्बीर, रसमीना, पप्पू, मुस्ती जाहिदा, बिलाल, साहबदीन, शेरू इत्यादि को चोटें आईं। एसपी संगीता कालिया का कहना है कि नूंह जिले में जहां भी ऐसी घटनाएं हुई हैं, वहीं सख्ती बरती जा रही है।

एसपी ने आगे कहा कि बहरहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। 10 अतिरिक्त कंपनियों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में लगातार बूथों पर कार्यकर्ताओं के उलझने और घायल होने के समाचार मिल रहे हैं। कई जगहों पर पुलिस एवं अन्य सुरक्षाकर्मी निगरानी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+