गुड़गांव: बीच चौराहे बार गर्ल की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या

गुड़गांव। गुड़गांव के शंकर चौक पर एक युवती की लाठी-डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। युवती एक बार में काम करती थी। हत्या की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।

Bar Girl beaten to death in Gurgaon

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश की रहने वाली 20 वर्षीय माही नामक युवती गुडगांव के एक बार में काम करती थी। देर रात वह अपना काम निपटाकर बार से निकलकर घर की तरफ जा रही थी। उसी दौरान शंकर चौक के पास तीन युवकों ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडों से उसपर हमला बोल दिया। जमकर पिटाई करने के बाद आरोपी माही को अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने शुक्रवार की सुबह तीन युवकों और एक युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को प्राथमिक जांच के दौरान पता चला कि हत्या की वजह आपसी रंजिश थी। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक युवती माही यूपी की रहने वाली थी। उसकी मौत सिर में डंडा लगने से हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+