'आप' के झाड़ू से खत्म होगा हरियाणा का करप्शन

बस स्टैंड के समीप राव महाबीर सिंह चौक से एक छोटी सी बैठक के बाद आप की हरियाणा इकाई ने 'भ्रष्ट प्रणाली को साफ' करने के उद्देश्य से चार दिनों तक चलने वाली झाड़ू चलाओ यात्रा शुरू की है। रैली में शामिल लोग पार्टी के चुनाव चिन्ह झाड़ू के अलावा तिरंगा भी थामे हुए थे।
दो किलोमीटर तक निकाले गए जुलूस में आप के कार्यकर्ताओं ने पर्चे बांटे और भ्रष्टाचार के खिलाफ नारे लगाए। बाद में वे मिनी सचिवायलय के गेट पर धरने पर बैठ गए और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उठाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications