आधी रात को चला रोमियो फ्री अभियान, 102 रोड साइड रोमियोज को पुलिस ने किया 'मजनू घर' में बंद

गुड़गांव। अपने इंफ्रा स्‍ट्रक्‍चर के लिए देश में प्रसिद्ध गुड़गांव में बीती रात रोड साइड रोमियोज को सबक सिखाने के लिए एक अभियान 'मिशन रोमियो फ्री' चला गया। एसपी सदर की अगुआई में दो थानों की पुलिस करीब 12 पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर तीन घंटे चलाया गया। इस दौरान पुलिस लड़के और लड़कियों की पिटाई करते दिखे। इस दौरान 100 से अधिक लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया गया। आपको बता दें कि गुड़गांव में मनचलों को पकड़ने के लिए पुलिस की ये तीसरी मुहिम थी जिसके तहत अबतक 500 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गौरतलब है कि इफको चौक से लेकर सिकंदरपुर और एमजी रोड़ पर दर्जनों डिस्‍क एंड बार हैं। सभी बार देर रात तक चलते हैं। इस बार पुलिस ने एमजी रोड को टारगेट बनाया क्‍योंकि यहां 11 बजे के बाद युवा बार से शराब पीकर निकलते हैं। एसपी सदर ने पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में उन जगहों पर खड़ा कर दिया जहां जहां मनचले अकसर महिलाओं के साथ छेड़खानी करते हैं। शराब के नशे में निकले मनचलों ने सादे कपड़े में महिला पुलिसकर्मियों को देखर गफलत में आ गये और अश्‍लील हरकत कर बैठते थे।

लड़के असमान्य व्यवहार करते युवती एक्शन में आ जाती। आसपास सादे ड्रेस में खड़े पुलिस के जवान भी एक्शन में आ जाते और युवक को एक झटके में दबोच लेते और गिरफ्तार कर लेते। सादे ड्रेस में महिला पुलिस भी मनचलों की पिटाई कर रही थीं। यह सिलसिला रात 2.30 बजे तक चला। तीन घंटे के अंदर ही 102 युवकों व 7 युवतियों को गिरफ्तार किया। युवतियों को महिला थाने ले जाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+