कई बार प्रेगनेंट हुई गीतिका और कराया था गर्भपात

पुलिस ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है। अदालत ने मामले में गिरफ्तार कांडा की सहयोगी अरुणा चढ्डा की पुलिस रिमांड एक दिन के लिए और बढ़ा दी है। गीतिका खुदकुशी मामले में आरोपी पूर्व मंत्री गोपाल कांडा अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। दिल्ली पुलिस की कई टीम कांडा के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं लेकिन उन्हें पूर्व मंत्री का कोई सुराग नहीं मिल रहा।
देश के बाहर जाने वाले रास्तों पर चौकसी कायम है लेकिन उसका भी कोई फायदा नहीं मिला है। छापेमारी में गुडग़ांव स्थित कांडा आवास से पुलिस ने 18 साल के युवक को हिरासत में लिया है, वह पूर्व मंत्री का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
अब छापे नहीं, कांडा की जासूसी
सिरसा में लगातार दो रात को की गई छापेमारी के बावजूद कामयाबी न मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने अब अपनी रणनीति में बदलाव किया है। छापों के बजाय अब पुलिस की टीम रेकी कर रही है। पुलिस कर्मी बेश बदलकर पूर्व मंत्री के संस्थानों और शहर के आने-जाने वाले रास्तों पर नजर गड़ाए हुए है।
वहीं सूचना यह भी है कि तीन में से एक टीम ने अब राजस्थान का रूख किया है। शहर में होते हुए भी दिल्ली पुलिस की टीम ने शुक्रवार रात को छापेमारी नहीं की। जाहिर है कि टीम ने अब रणनीति बदलकर काम आरंभ कर दिया है। पिछले 24 घंटों के दौरान खामोशी से दिल्ली पुलिस की तीन टीमें जुटी हुई हैं। बताया यह भी जा रहा है कि पुलिस कांडा के बेहद करीबियों पर भी नजर रखे हुए है। टीम की अगुवाई कर रहे एसीपी शैलेंद्र राय व एसीपी मोहम्मद आस की टीम ने दबिश देकर गोपाल कांडा की मां मुन्नी देवी से भी पूछताछ की।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications