सिगरेट फूंकते युवक ने शिव मंदिर में नंदी की प्रतिमा लात मारकर तोड़ी, खुद ही वीडियो बनवाया

राजकोट। गुजरात में शापर-वेरावल की सर्वोदय हाउसिंग सोसायटी के निकट स्थित शिव मंदिर पर एक मनचले ने लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत कर दीं। वो जूते पहनकर मंदिर में घुसा। सिगरेट फूंकते हुए उसने वहां पहले नंदी की प्रतिमा को ठोकर मारकर तोड़ा, उसके बाद शिव प्रतिमा गर्भगृह के द्वार पर भी लातें मारने लगा। इस दौरान उसने आंखों पर लाल रंग का चश्मा और सिर पर टोपी पहनी हुई थी।

अपने इस कुकृत्य का उसने मोबाइल से वीडियो भी शूट किया। टिकटॉक पर कमल का बादशाह शीर्षक के साथ उसने वीडियो पोस्ट किया। यह वीडियो @jayu___57 नामक आईडी से अपलोड हुआ। जिसे देखकर समाज के लोग भड़क गए। वे उस मनचले पर कार्रवाई कराने की मांग करने लगे। हिंदू संगठनों द्वारा शापर पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई।

youth smashed Nandi statue in A Shiva temple of gujarat, smoking cigarette and made video

वीडियो देखकर जिला एसपी बलराम मीणा ने भी सख्त जांच एवं कानूनी कार्रवाई कराने के आदेश दे दिए। संवाददाता ने बताया कि, इस वीडियो में दिखाई दे रहे युवक को पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोच लिया। उसके साथ ही वीडियो रिकॉर्ड करने वाला भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपितों की पहचान जीवन चुडासमा और दिनेश महिडा के तौर पर हुई।

एसपी ने कहा कि, दोनों का अभी कोरोना टेस्ट कराया गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी वे दोनों हिरासत में हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं- 'दिल को दुखाए इश्क इश्क' सॉन्ग की तर्ज पर मनचले ने क्या किया।देखकर कोई भी गुस्सा हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+