World's Expensive Bappa Idol: ये है दुनिया की सबसे महंगी 'बप्पा' की मूर्ति , कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

World's Expensive Bappa idol cost: आदि भगवान गणेश के भक्त पूरी दुनिया में व्याप्त हैं, बप्पा का जन्मदिन यानी की 'गणेश चतुर्थी' का पर्व हर साल बड़े ही धूम-धूम से हमारे देश में मनाया जाता है। गणपति के भक्त बड़ी ही बेसब्री से इस दिन का इंतजार पूरे साल करते हैं, इस बार ये पर्व 19 सितंबर को मनाया जाएगा, जिसके लिए पूरे भारत में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।

worlds expensive Bappa idol

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में प्रमुखता से ये त्योहार मनाया जाता है। दस दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव में जगह-जगह पंडाल लगाए जाते हैं , जिसमें बप्पा की मूर्तियां सजाई जाती हैं लेकिन कुछ लोग अपने घरों में भी भगवान गणेश को लेकर आते हैं और उनकी विधिवत पूजा करने के बाद उनका विसर्जन करते हैं।

किसी मूर्ति की कीमत 500 करोड़ रु सुनी है?

हर इंसान अपनी क्षमता के अनुसार गणेश भगवान की मूर्ति को लेकर घर आता है, आम तौर पर इनकी कीमत सौ रु से लेकर पांच सौ या हजार के करीब होती है लेकिन क्या कभी आपने किसी मूर्ति की कीमत 500 करोड़ रु सुनी है?

Bappa idol

सूरत व्यवसायी राजेश भाई पांडव के पास है मूर्ति

अब आप कहेंगे कि ऐसी मूर्ति नहीं होती लेकिन नहीं सच में ऐसी एक मूर्ति है, जो कि गुजरात के सूरत व्यवसायी राजेश भाई पांडव के पास है, जिसकी कीमत 500 करोड़ रु है, दरअसल वो एक 27 कैरट अनकट हीरा है जो कि गणपति की शक्ल में है , जो कि देखने में सफेद क्रिस्टल की तरह लगता है और इसकी ऊंचाई 2.44 सेमी है। आपको बता दें राजेश भाई पांडव पॉलिशिंग का बिजनेस करते है, जिसमें उनके साथ उनके परिवार वाले भी शामिल है।

गुडलक मानता है इस मूर्ति को पांडव परिवार

इस मूर्ति को अपना गुडलक मानने वाले पांडव परिवार का मानना है कि जब से ये मूर्ति उनके घर आई है , तब से ही उनका बिजनेस रात दूनी और दिन चौगुनी तरक्की कर रहा है इसलिए उन्होंने इस मूर्ति को कभी ना बेचने का फैसला किया है।

Bappa idol

नीलामी एक अनकट डायमंड के रूप में हो रही थी

राजेश पांडव को ये मूर्ति साउथ अफ्रीका की एक नीलामी मिली थी, हालांकि वहां पर इसकी नीलामी एक अनकट डायमंड के रूप में हो रही थी लेकिन जब राजेश पांडव को ये दिखी तो उन्हें इनमें बप्पा की छवि दिखाई दी और इसलिए इन्होंने इसे नीलामी में खरीद लिया, ये बात साल 2005 की है, इसके बाद साल 2016 में इस मूर्ति को सूरत के वार्षिक हीरा प्रदर्शनी में भी लगाया गया था।

कब है गणेश चतुर्थी?

  • गणेश चतुर्थी 2023 आरंभ -18 सितंबर 2023 को 12: 39 PM
  • गणेश चतुर्थी तिथि का समापन - 19 सितंबर 2023 को 01:43PM
  • गणेश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त - 19 सितंबर को 11:07 PM से 01:34 PM

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+