Gujarat News: 10 साल में 7 बार करवाई पति को गिरफ्तार, पत्नी खुद दिलवाती थी बेल, जानें इस दंपती की अजीब कहानी

Gujarat Couple Strange Story: गुजरात के मेहसाणा से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक महिला ने 10 साल से भी कम समय में अपने पति को घरेलू हिंसा के आरोप में 7 बार गिरफ्तार करवाई है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, महिला हर बार घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर अपने पति को गिरफ्तार करवाती थी, लेकिन हर गिरफ्तारी के बाद, वह खुद गारंटर के रूप में आगे आती थी और उस व्यक्ति की रिहाई की व्यवस्था करती थी।

दंपती प्रेमचंद माली और उनकी पत्नी सोनू मेहसाणा जिले के कादी शहर में रहते हैं। दोनों ने साल 2001 में शादी की थी। लेकिन 2014 के बाद से दोनों के बीच परेशानी आनी शुरू हो गई। सोनू ने अपने पति के खिलाफ 2015 में पहला मामला दर्ज कराया था।

Gujarat News: 10 साल में 7 बार करवाई पति को गिरफ्तार

इस मामले में उन्होंने अपने पति पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद अदालत ने उसे 2000 रुपये का मासिक गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था। गुजारा भत्ता देने के लिए प्रेमचंद ने काफी कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे, इसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई।

प्रेमचंद ने पांच महीने जेल में बिताए, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से सोनू ने उनकी रिहाई करवाने के लिए खुद आगे आई। उनकी जमानत की व्यवस्था की। इसके बाद पति-पत्नी अलग-अलग रहने लगे। लेकिन इसके बाद भी दोनों लड़ते-झगड़ते रहे।

बाद में दोनों एक साथ हो गए। इसके बाद दोनों में लड़ाई और बढ़ गई। प्रेमचंद को 2016 से 2018 तक हर साल सोनू की शिकायतों पर गिरफ्तार किया गया था। लेकिन हर बार उसकी रिहाई करा लेती थी।

प्रेमचंद को 2019 और 2020 में भी जेल जाना पड़ा, क्योंकि वह गुजारा भत्ता नहीं चुका पाए थे, लेकिन फिर से सोनू ने उन्हें बचा लिया। ताजा गिरफ्तारी इस साल की शुरुआत में हुई जब प्रेमचंद फिर से गुजारा भत्ता देने में असमर्थ हो गए।

यह भी पढ़ें- UP: 'अगर यही करना था तो शादी क्यों की?', दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति ने दर्ज कराया केस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+