VIDEO: बारिश के कारण राजकोट में ढही ओवरब्रिज की दीवार, एक्टिवा सवार 2 लोग दबकर मरे
राजकोट। बारिश के कारण गुजरात के राजकोट में एक ओवरब्रिज की दीवार ढह गई। वहां से गुजरते दो लोग मलबे में दब गए। पता चलने पर लोग उस तरह दौड़े। काफी देर बाद लाशें मलबे से निकाली जा सकीं। इस घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि, 3 सेकंड के भीतर ही दीवार अचानक ढहती है और दो वाहन चालक उसकी चपेट में आ जाते हैं।

संवाददाता ने बताया कि, घटना आजीडेम के पास में स्थित ओवरब्रिज की है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस एवं मनपा प्रशासन की टीम पहुंचीं। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस मामले में सफाई देते हुए मनपा कमिश्नर ने कहा कि, ऐसी दुर्घटना की जिम्मेदारी नेशनल हाइवे ऑथोरिटी की होगी। वहीं, हादसे के सीसीटीवी वायरल होने पर कई लोग जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराने लगे।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक बड़ा-सा ट्रक वहां गुजर रहा है और उसके पीछे बाइक सवार भी आ रहे हैं। ट्रक गुजरने के बाद तुरंत ब्रिज की दीवार ढह जाती है और सीधे बाइक सवारों पर गिरती है। जिसके कारण दो लोगों की दर्दनाक मौत हो जाती है। उन मृतकों की पहचान भूपत नाथाभाई मियात्रा और विजय करणभाई विरड़ा के रूप में हुई। विजय के पिता कॉर्पोरेशन की विजिलेंस ब्रांच डिवायएसपी के ड्राइवर हैं। हादसे के वक्त वहां ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल हरदेवसिंह राणा ने कहा कि, मेरे देखते ही देखते एक एक्टिवा चालक और अन्य एक युवक ढही दीवार के नीचे दब गए। पर उन्हें निकलना नामुमकिन होने के कारण मैंने तुरंत फायर विभाग को खबर की।दोनों की मौत हो चुकी थी। साथ ही उनकी एक्टिवा के भी पुर्जे निकल आए थे।
फायर ऑफिसर ठेबा ने बताया कि, जिन दोनों की मौत हुई है, उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हमारे इंजीनियर द्वारा दीवार ढहने का कारण जानने के लिए जांच की जा रही है। हालांकि ओवरब्रज नेशनल हाइवे ऑथोरिटी के कार्यक्षेत्र में आता है। वहीं, ब्रिज निर्माण में भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप शहर कांग्रेस प्रमुख अशोक डांगर ने लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications