चलती ट्रेन पर चढ़ रही महिला फिसलकर पटरी-प्लेटफॉर्म के बीच गिरी, कांस्टेबल मंदाकिनी ने यूं बचाई
अहमदाबाद। भारतीय रेलवे के कर्मचारियों के फर्ज निभाते कुछ दृश्य लोगों का दिल जीत लेते हैं। आरपीएफ के जवान हों या रेलवे फाटक पर तैनात गार्ड...इनकी सतर्कता और निगहबानी के कारण रोजाना बहुत-सी अनहोनी घटनाएं टल जाती हैं। रोजाना कई जिंदगियां बच जाती हैं। अब देखिए न यह वीडियो, एक महिला चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसलकर ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच गिर गई, तो रेलवे कांस्टेबल ने फौरन बचाया...

यह वीडियो 24 सेकंड का है, जिसे रेलवे के आॅफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, रेलवे स्टेशन पर जब एक्सप्रेस ट्रेन रुकने के बाद चलने लगती है तो दो लेडीज उसमें चढ़ने लगती हैं। एक तो चढ़ जाती है, जबकि, जो पहली वाली से उम्र में बड़ी दिख रही है, संभवत: उसकी मां हो सकती है; वह फिसलकर उस ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरती है। ठीक उसी वक्त लेडीज पर कुछ कदम दूर खड़ी महिला कॉन्सटेबल की नजर पड़ती है।

महिला कॉन्सटेबल उसी समय उस लेडीज के बचाने दौड़ पड़ती और उसे खींचकर ट्रेन से दूर ले जाती है। इस दौरान अन्य लोग भी मदद करते हैं। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब यह वीडियो ट्विटर पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और ज्यादातर लोग रेलवे स्टाफ की तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications