VIDEO: समुद्र के निकट शहर में आसमान से गिरी बिजली ने खाक कर डाला पेड़, कैमरे में कैद हुआ दृश्य

भावनगर। अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान निसर्ग के दरम्यान गुजरात के कई जिलों में धुंआधार बारिश हुई। आसमान में बिजली कड़की और तेज आंधी से काफी नुकसान भी हुआ। भावनगर, पोरबंदर एवं अन्य समुद्री तटीय क्षेत्रों में मेघ बरसे। भावनगर के पलिताना शहर में ओम एवेन्यू अपार्टमेंट के पास एक घर में स्थित नारियल के पेड़ पर प्राकृतिक बिजली लपकी। पलक झपकते ही पेड़ में आग लग गई और उसका उूपरी हिस्सा खाक हो गया। गनीमत रही कि, इस दौरान कोई इंसान हताहत नहीं हुआ।

​तूफान निसर्ग से पहले तेज आंधी बारिश

​तूफान निसर्ग से पहले तेज आंधी बारिश

घटना के संबंध में मकान मालिक ध्रुव मुकेशभाई सोनी (राणींगा) ने कहा कि, मंगलवार को जब हम घर के अंदर थे, तभी दोपहर को बारिश हुई। तेज आंधी आई और तभी अचानक घर में फ्यूज उड़ गया और पंखा भी फट गया, जिससे घर के अगले दरवाजे में टीवी खराब हो गया। यह सब देखने के बाद, मुझे लगा कि इस पेड़ ने हम सभी की जान बचाई है। क्योंकि, आसमानी बिजली को उस पेड़ ने झेला।

विद्युत उपकरण खराब हो गए, टीवी फुंक गया

विद्युत उपकरण खराब हो गए, टीवी फुंक गया

नारियल के उस पेड़ का उूपरी हिस्सा उखड़ गया था। इसके अलावा घर में बिजली के कई सारे उपकरण खराब हो गए। मकान का छज्जा फट गया। पेड़ में आग लगने की यह घटना हाउसिंग बोर्ड के निकट बसावट में हुई, जहां मुकेशभाई राणींगा के घर बारिश के दौरान अचानक बिजली गिरी। नजदीक में रहने वाला कोई व्यक्ति बारिश का वीडियो बना रहा था, उसी मर्तबा ये पूरा वाकया मोबाईल में कैद हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

भीम एकादशी को हुई बारिश लाई विपदा

भीम एकादशी को हुई बारिश लाई विपदा

संवाददाता ने कहा कि, लोग भीम एकादशी को हुई बारिश को शुभ मानते हैं, लेकिन इस दिन शहर में तेज आंधी और बारिश से नुकसान भी हुआ। एक ट्रांसफार्मर भी ध्वस्त हो गया था। फिर, कल जिस वक्त पेड़ को बिजली ने निशाना बनाया, तब वहीं पास के मकान से उसका वीडियो रिकॉर्ड हो गया।

वज्रपात से लोगों के रोंगने खड़े हो गए

वज्रपात से लोगों के रोंगने खड़े हो गए

यहां देखा जा सकता है कि, बिजली गिरते वक्त कैसे अंधेरा-सा छा गया। मेघ गर्जना की तेज आवाज सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए थे। यह घटना उक्त शहर ही नहीं, बल्कि दूर-दूर तक चर्चा का विषय बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+