VIDEO: मकर संक्रांति पर गुजरात आए गृहमंत्री अमित शाह, श्री जगन्नाथजी मंदिर में आरती उतारी
अहमदाबाद। मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2021) के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (amit shah) अपने गृहराज्य गुजरात आए। यहां आज उन्होंने अहमदाबाद श्री जगन्नाथजी मंदिर में आरती उतारी। इस दौरान शाह के साथ मंदिर के पुजारी समेत कई लोग मौजूद रहे। न्यूज एजेंसी ने अमित शाह द्वारा मंदिर में आरती करने का वीडियो जारी किया। वीडियो में शाह को श्री जगन्नाथजी की आरती करते हुए देखा जा सकता है।

भाजपा की ओर से कहा गया कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मकर संक्रांति मनाएंगे। बता दिया जाए कि, पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मकर संक्रांति पर बधाई दी है। वहीं, कड़ाके की ठंड के बावजूद मकर संक्रांति के मौके पर स्नान के लिए अलग-अलग शहरों में श्रद्धालु बड़ी संख्या में नदी के घाटों पर पहुंचे है।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के पर्व पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'देशवासियों को मकर संक्रांति की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि उत्तरायण सूर्यदेव सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करें।"












Click it and Unblock the Notifications