गुजरात: खरीदारी करने जा रहे लोग दुकान-मॉल में ऐसे कर रहे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, VIDEO

अहमदाबाद. कोरोनावायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है। ऐसे में जो लोग खरीदारी करने निकल रहे हैं, उनपर पुलिस-प्रशासन नजर रखे हुए है। कई स्थानों पर दुकानदारों और मॉल्स के मालिकों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए तौर-तरीके अपनाने शुरू कर दिए हैं। गुजरात में मुंद्रा के एक स्टोर का वीडियो सामने आया है, जिसमें देख सकते हैं कि कैसे राष्ट्रव्यापी लॉडडाउन के दरम्यान लोगों से नियमों का पालन कराया जा रहा है।

इस वीडियो में दिख रहा है कि, करीब एक-एक मीटर की दूरी पर बॉक्स की आकृति बनाई गई है और ग्राहकों को कहा जा रहा है कि, वे इनके अंदर खड़े जाएं, ताकि वारयस किसी दूसरे व्यक्ति में न फैले। इस सिचुएशन में लोग अपनी बारी का इंतजार करते हैं और फिर सामान खरीदते हैं। देश में इसी तरह कई शहरों में भीड़-भाड़ रोकने और सामाजिक गड़बड़ी रोकने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। गांधीनगर में भी कुछ इसी तरह के गोले दुकानों के गेट के ठीक सामने बनाए गए हैं। फिर, ग्राहकों को उनमें खड़ा करके धीरे-धीरे आगे बढ़ाया जाता है।

Watch: social-distancing on a Gujarati store, drew boxes for customers to standing, Video

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने लोगों को भरोसा देने के लिए फिर बयान दिया। उन्होंने कहा कि, लोग घबराएं नहीं और एकसाथ सामान खरीदने न निकलें। नियमों का उल्लंघन नहीं करें। कोरोना को हराने के लिए हम सभी को घर पर रहना चाहिए। हमें खबरें मिल रही हैं कि, प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के बाद मंगलवार को लोग जरूरी चीजें खरीदने के लिए दुकानों पर जुटने लगे। हड़बड़ी में खरीदारी नहीं करें। सरकार, किसी चीज की कमी नहीं आने देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+