चलती रेल से उतर रहे यात्री का फिसला पांव, फंसा देखकर दौड़ा जवान, ऐसे बचा ली जान- VIDEO

दाहोद। गुजरात में दाहोद से अमृतसर की तरफ जा रही एक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन से एक यात्री मुश्किल से बचा। वह यात्री चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहा था, तभी लड़खड़ाकर ट्रेन के नीचे फंस गया। उस वक्त वहां एक आरपीएफ जवान की नजर उस पर पड़ी। आरपीएफ जवान ने खींचकर फौरन उसे बचाया। यह पूरी घटना रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

RPF personnel saved the life of a passenger at Dahod Railway Station

Recommended Video

    India Railway: चलती ट्रेन में फिसला पैर, RPF जवान ने यात्री की ऐसे बचाई जान | वनइंडिया हिंदी

    संवाददाता द्वारा भेजे गए वीडियो में आप इस हादसे को साफ देख सकते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि, चलती रेल से उतरने का प्रयास करते समय एक यात्री का पांव फिसल गया। तभी आरपीएफ जवान यात्री का हाथ पकड़कर उसके साथ दौड़ने लगा और खुद की जान जोखिम में डालकर उसे बचाया। यह पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद होने के कारण इसका वीडियो वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि, घटना मंगलवार की रात घटी। जब बांद्रा-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस कोविड ट्रेन दाहोद स्टेशन से गुजर रही थी। तभी स्लीपर कोच से एक यात्री नीचे उतर रहा था।

    RPF personnel saved the life of a passenger at Dahod Railway Station

    यात्री के उतरने से पहले ही ट्रेन चल पड़ने के कारण यात्री उसी में फंस गया और मदद के लिए चिल्लाने लगा। उसकी चीखें सुनकर आरपीएफ जवान बाबूसिंह राठौड़ की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने एक पल का भी विलंब किए बिना यात्री का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ दौड़कर यात्री को बाहर खींचने का प्रयास किया। वहीं, अन्य लोगों के सतर्क होने पर बाद में ट्रेन भी रोक दी गई। लोगों ने आरपीएफ के जवान की प्रशंसा की। उस यात्री ने भी आरपीएफ जवान का आभार व्यक्त किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+