वीडियो: एकतरफा प्यार में गुंडा बना युवक, कॉलेज जाती छात्रा का सरेआम किया अपहरण, नहीं बचा पाए राहगीर

अरवल्ली. गुजरात में अरवल्ली स्थित मालपुर गांव के निकट राह चलती छात्रा का कुछ लोगों ने सरेआम अपहरण कर लिया। छात्रा अपनी सहेली के साथ कॉलेज जा रही थी, वे दोनों सड़क पर पैदल ही थीं। तभी एक कार उनसे कुछ आगे आकर रुकी। कार से दो लोग निकले। उन्होंने एक छात्रा को जबरन पकड़ लिया। यह देख दोनों छात्राएं रोने-चिल्लाने लगीं। कार सवार लोगों ने दूसरी छात्रा को भी पकड़ने की कोशिश की। छात्राओं के चिल्लाने पर सड़क पर कुछ दूर मौजूद लोग उन्हें बचाने दौड़े। एक स्कूटी सवार शख्स ने भी कार सवारों को रोकने की कोशिश की। लेकिन चंद मिनटों में कार सवारों ने एक छात्रा को कार में डाल लिया और भाग निकले।

कॉलेज जाती छात्रा को रोककर कार में ले भागे

कॉलेज जाती छात्रा को रोककर कार में ले भागे

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में आप पूरी घटना को साफ देख सकते हैं। संवाददाता के अनुसार, यह घटना आज सुबह ही घटी। अपहरणकर्ता बोलेरो कार लेकर आए थे। उन्होंने एक छात्रा को अपहृत कर बोलेरो बेरुंडा की ओर दौड़ा ली। हालांकि, जब वे छात्रा को उठाकर ले जा रहे थे, तो कई लोगों ने उन युवकों को देख लिया था। कुछ घंटों के बाद अपहृत छात्रा को वे बोलेरो सवार युवक वापस छोड़ गए। ऐसा माना जाता है कि पकड़े जाने के डर से उन्होंने ऐसा किया।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पूरी वारदात

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पूरी वारदात

बहरहाल, यह पता चला है​ कि अपहरणकर्ताओं में एक युवक उक्त छात्रा से एकतरफा प्यार करता था। ऐसे में अपनी आशिकी के लिए उसने छात्रा को जबरन उठाया। अब सीसीटीवी फुटेज, छात्रा और उसकी सहेली एवं अन्य स्थानीय नागरिकों से पूछताछ के आधार पर पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी है।

प्रेमी और अन्य युवकों की तलाश कर रही पुलिस

प्रेमी और अन्य युवकों की तलाश कर रही पुलिस

वीडियो में दिख रहा है कि जिस छात्रा को अपहृत किया गया, उसकी सहेली ने उसे बचाने के लिए बहुत कोशिश की। हालांकि, वे देानों नाकाम रहीं। व्हाइट बोलेरो वाले दोनों छात्राओं को उठाने का प्रयास करते हैं, आखिर में एक को लेकर फरार हो जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+