VIDEO: सब्जी लेती महिला का प्रेमी ने चाकू से सरेआम बेरहमी से किया कत्ल और बोला..

जूनागढ़। गुजरात में जूनागढ़ ​स्थित जीआईडीसी-2 क्षेत्र में एक दुकान पर एक महिला की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी। महिला को उसने चाकू घोंपा। जब महिला ने दम तोड़ दिया तो हत्यारा प्रेमी वहीं सटकर बैठ गया और लोगों से कहने लगा- 'अरे यार कोई पुलिस को बुलाओ!'

प्रेमी ने की 29 वर्षीय महिला की निर्ममता से हत्या

प्रेमी ने की 29 वर्षीय महिला की निर्ममता से हत्या

संवाददाता के अनुसार, सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने हत्यारे प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने जिस महिला की हत्या की, वो शादीशुदा थी। उसकी पहचान 29 वर्षीय भावनाबेन गोस्वामी के तौर पर हुई। भावना की पहली शादी सफल नहीं रही, इसलिए वो तलाक लेकर 3 बच्चों के साथ अलग से रहने लगी थी। करीब 9 महीने पहले भावना की जान-पहचान जीआईडीसी-2 में काम करने वाले सोनू गोस्वामी से हुई। उससे भावना ने रजिस्टर्ड मैरिज कर ली। वहीं, इन शादियों से अलग, करीब 7 साल पहले भावना की संजय गोस्वामी नाम के व्यक्ति के साथ संबंध थे। दोनों एक-दूसरे को प्यार करने लगे थे। मगर, जब संजय ने देखा कि, भावना ने तो सोनू गोस्वामी से ब्याह कर लिया है, तो संजय के सिर पर खून सवार हो गया। उसने भावना को मार डालने की ठानी।

भावना के मरने के बाद भी मारता रहा चाकू

भावना के मरने के बाद भी मारता रहा चाकू

बीते रोज मौका देखकर संजय गोस्वामी बाइक से जीआईडीसी क्षेत्र पहुंचा। जहां उसे भावना एक दुकान पर सब्जी लेती दिखी। संजय ने उसे देखते ही कहा- 'तूने कई लोगों के घर तोड़े हैं, मैं तुझे 8 दिनों से ढूंढ रहा था'
यह कहकर संजय ने भावना के सीने और गले पर चाकू मारे। वो लहूलुहान हो गई और बुरी तरह छटपटाने लगी। मगर, संजय इतना ज्यादा गुस्सा था कि, भावना की मौत हो जाने के बावजूद वह उस पर वार किए जा रहा था।

व्यापारी को धक्का मारकर गिरा दिया

व्यापारी को धक्का मारकर गिरा दिया

इस दौरान व्यापारी ने भावना को बचाने की कोशिश की थी, मगर संजय ने उसे धक्का मारकर नीचे गिरा दिया था। भावना को मौत के घाट उतारने के बाद संजय वहीं बैठ गया। वह थक चुका था। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई, तो उसने खुद ही लोगों से पुलिस बुलाने के लिए कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+