गुजरात में NH48 पर कंटेनर में आग लगी, गांव वालों ने लूटीं शैम्पू और इत्र की बोतलें- VIDEO
वलसाड। गुजरात में वलसाड स्थित मोतीवाड़ा गांव के पास NH-48 पर बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बड़ा कंटेनर, जिसमें शैम्पू और इत्र की बोतलें भरी हुई थीं, उसमें अचानक आग लग गई। जिससे हाईवे पर जाम लग गया। आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर 5 फायर टेंडर वहां पहुंचीं। कड़ी मशक्कत से आग बुझाई जा सकी। हालांकि, कंटेनर में हुए ब्लास्ट से माल का बड़ा नुकसान हुआ।

NH-48 पर बड़ा हादसा
हादसे के बारे में बताते हुए वलसाड में पारदी के अग्निशमन अधिकारी दिव्येश पटेल ने कहा कि, NH-48 पर कंटेनर में भयंकर आग लगी थी। उन्होंने कहा कि, आग की सूचना मिलते ही हम मौके पर आए। जिस कंटेनर में आग लगी थी वो मुंबई से अहमदाबाद जा रहा था। हमने देखा कि उसमें ब्लास्ट हो रहा है। 5 फायर टेंडर ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने में डेढ़ से दो घंटा लगा।

ग्रामीणों ने लपकीं शैम्पू और इत्र की बोतलें
अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि, आग कम होने पर हमें पता चला कि उस वाहन में शैंपू और परफ्यूम की बोतलें भरी हैं। उन्होंने कहा कि, घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ आ जुटी थी। ग्रामीणों ने कंटेनर से शैम्पू और इत्र की बोतलें लूट ली।

वायरल हो रहा वीडियो
घटनास्थल से न्यूज एजेंसी के हवाले से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देख सकते हैं कि कैसे एक कंटेनर में आग लग गई। उसे बुझाया जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications