बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के मंदिर में झाड़-फूंक कर रहे थे ओझा, वडोदरा पुलिस ने 18 गिरफ्तार किए

वडोदरा। गुजरात में सरकार ने कोविड-लॉकडाउन की पाबंदियां हटानी शुरू कर दी हैं, लेकिन अभी मंदिर नहीं खोले गए। इसके बावजूद वडोदरा के संजय नगर में भरवाड़ वास स्थित जोगणी माता मंदिर में लोगों की भीड़ एकत्रित हुई, जहां मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का भी अभाव था। यह मामला पुलिस के पास पहुंच गया। जिसके बाद पुलिस ने 18 जनों को कोविड गाइडलाइंस के उल्लंघन के लिए गिरफ्तार किया है।

vadodara police held 18 People, those perform Religious Rituals In The Temple Without mask

गिरफ्तार किए गए लोगों की तस्वीर सामने आई है। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल के मुताबिक, खोडियार नगर रोड पर वुडा के आवास में रहने वाले व संजय नगर में भरवाड़ वास स्थित जोगणी माता मंदिर में भोपा (झाड़-फूंक करने वाला या ओझा) के तौर पर काम करने वाले बबाभाई देवीपूजक और समाज के अन्य लोगों ने मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान किया था। बबाभाई का कहना है कि, "अपने रीति-रिवाज के अनुरूप चैत्र महीने में हम माताजी को निवेध करते (प्रसाद चढ़ाते) हैं। चैत्र महीने के दो दिन शेष रहने के कारण समाज के लोग एकत्रित हुए और अनुष्ठान कर रहे थे। यहां कोरोना का डर नहीं था, इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो नहीं की।" हालांकि, पुलिस ने उन पर कार्रवाई की है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि, उक्त जनों के विरुद्ध कोविड नियमों के उल्लंघन में कार्रवाई की गई। उनके अनुष्ठान के संबंध में पता मिलने पर वारसिया थाने की टीम मौके पर गई थी और मास्क पहने बिना व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर केस दर्जकर वहां मौजूद सभी 18 जनों को गिरफ्तार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+