कॉन्स्टेबल व टिकटॉक स्टार अर्पिता चौधरी को हुआ कोरोना, कही ये बातें
महेसाणा। गुजरात में कोरोना वायरस की चपेट में कई पुलिस कर्मचारी आ चुके हैं। इसी बीच टिकटॉक स्टार बन चुकी महिला कांस्टेबल अर्पिता चौधरी भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने थाने में एक टिकटॉक वीडियो बनाया था। इसके वायरल होने के बाद काफी विवाद होने पर उच्च अधिकारियों ने उसे संस्पेड किया था। हालांकि, कोरोना के कारण उनका सस्पेंशन रद्द कर दिया गया था। शनिवार की शाम कड़ी पुलिस थाने में कार्यरत कांस्टेबल अर्पिता बाबूभाई चौधरी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

अर्पिता का वीडियो हुआ था वायरल
गौरतलब है कि अर्पिता के बारे में सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लग रही थीं। उनका वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें अर्पिता कह रही थी कि उन्हें कोरोना नहीं हुआ है, वह ठीक हैं। लेकिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सूची में कांस्टेबल अर्पिता नाम और उनके घर का पता भी लिखा हुआ है और अब अर्पिता ने खुद सामने आकर इस बात का समर्थन भी किया है। कहा है कि वह अभी वडनगर सिविल अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी तबीयत पूरी तरह ठीक है।
अर्पिता ने कहा- कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं, लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव
अर्पिता का कहना है कि उन्हें कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं है, लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आने के चलते एहितियान उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। वायरल हुए वीडियो के बारे में उन्होंने कहा कि यह 17 मार्च का वीडियो है। उनके विदेश से आने के बाद यह अफवाह फैली थी कि उन्हें कोरोना हुआ है, जिसके बाद उन्होंने यह वीडियो बनाया था, जो अब वायरल हो रहा है। बता दें कि गुजरात में कोरोना वायरस के 5000 से ज्यादा मामले दर्ज हो चुके हैं। केवल अहमदाबाद में ही 3500 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। अहमदाबाद से सटे मेहसाणा जिले में बीते दिन एक साथ कुल 21 मामले सामने आए थे, यहां कुल 32 केस हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications