गुजरात में इस बार हुई 125% वर्षा, 251 तहसीलों में से एक भी ऐसी नहीं बची जहां मेघ न बरसे हों

अहमदाबाद। गुजरात में इस साल बहुत मानसूनी बारिश हुई। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, विगत रविवार की सुबह तक 124.74% (करीब सवा सौ फीसदी) वर्षा दर्ज हो चुकी है। इसे यहां किसी जिले के हिसाब से देखा जाए तो सर्वाधिक 337% वर्षा देवभूमि द्वारका में हुई। क्षेत्र के आधार पर आंकें तो 262% से ज्यादा बारिश कच्छ रीजन में दर्ज की गई।

251 तहसीलों में से एक भी ऐसी नहीं जहां वर्षा न हुई हो

251 तहसीलों में से एक भी ऐसी नहीं जहां वर्षा न हुई हो

इस साल राज्य की 251 तहसीलों में से एक भी ऐसी तहसील नहीं रही, जहां अच्छी बारिश नहीं हुई हो। प्रदेश में चहुंओर बारिश के परिणामस्वरूप इस बार मौसम की करीब सवा सौ फीसदी बारिश होने से जहां बांध लबालब हो उठे, वहीं नदी नहरें भी तनकर बहने लगीं। ऐसे में किसानों को पूरे साल अच्छी फसल होने की भी संभावना जताई जा रही है। हालांकि, कहीं-कहीं अतिवृष्टि के कारण फसलों में नुकसान भी हुआ।

कच्छ में 1082 मिलीमीटर बारिश हुई

कच्छ में 1082 मिलीमीटर बारिश हुई

प्रदेश में पिछले 30 वर्ष में बारिश का बार्षिक औसत 831 मिलीमीटर रहा है। इसकी तुलना में अब तक 1036 मिलीमीटर हो चुकी है,जो 124.74 फीसदी है। गुजरात में सबसे कम वर्षा कच्छ क्षेत्र में होती थी। उस सबसे कम बारिश वाले क्षेत्र में इस बार मौसम की 1082 मिलीमीटर बारिश हुई। रविवार तक मौसम की कुल 262.59% बारिश हुई, जो सबसे अधिक है।

सबसे अधिक 367% फीसदी वर्षा भाणवद में

सबसे अधिक 367% फीसदी वर्षा भाणवद में

गुजरात में तहसील स्तर पर बारिश देखें तो सबसे अधिक 367% फीसदी भाणवद तहसील में दर्ज की गई। मौसम विभाग का यह भी कहना है कि, इस बार राज्य की 106 तहसीलों में 40 इंच (1000 मिलीमीटर) से अधिक बारिश हो चुकी है। राज्य की कुल 251 तहसीलों में बारिश हुई। जिनमें से 129 तहसीलें ऐसी हैं जहां 500 मिलीमीटर (20 इंच) से अधिक और 1000 मिलीमीटर (40 इंच) से कम बारिश दर्ज की गई।

16 तहसीलों में 20 इंच से भी कम बारिश

16 तहसीलों में 20 इंच से भी कम बारिश

गुजरात में 16 तहसील ऐसी भी हैं, जहां 10 इंच (225 मिलीमीटर से अधिक) और 20 इंच (500 मिलीमीटर) से कम बारिश हुई हो। एक अन्य दिलचस्प बात यह है कि, प्रदेश में सबसे अधिक 645 मिलीमीटर वर्षा अगस्त माह में हुई है। इसके अलावा 228 मिलीमीटर वर्षा जुलाई में और 122 मिलीमीटर वर्षा जून माह में हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+