खेत में 8 साल के बेटे पर टूट पड़ा तेंदुआ, मां ने धूल-मिट्टी मारकर चंगुल से छुड़ाया, हो रही तारीफ

गिर-सोमनाथ। गुजरात में गिर-सोमनाथ जिले के बरूला गांव के नजदीक एक खेत पर तेंदुए ने बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे की आवाज सुनकर मां दौड़ी आई और तेंदुए से भिड़ गई। मां ने अपने हाथ में धूल-मिट्टी ली और तेंदुए की आखों में मारी। इससे तेंदुआ हड़बड़ा गया और छोड़कर वहां से भाग निकला। मां ने बच्चे को उठाया। देखा कि, तेंदुआ बच्चे की पीठ में नाखून मार चुका था। फिर उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां उसकी मरहम-पट्टी की गई। डॉक्टरों ने बच्चे की मां की प्रशंसा करते हुए कहा कि, आपकी हिम्मत की वजह से ही बच्चा सेफ है और मामूली रूप से ही घायल हुआ है। एक-दो दिन में उसका जख्म ठीक हो जाएगा।

Recommended Video

    खेत में 8 साल के बेटे पर टूट पड़ा तेंदुआ, मां ने धूल-मिट्टी मारकर चंगुल से छुड़ाया, हो रही तारीफ
    the Mother saved son from a leopard near Barula village in Gir-Somnath district of Gujarat

    मां द्वारा खतरनाक जानवर से अपने बच्चे को बचाए जाने की इलाके में अब खूब चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि, उसकी निडरता की वजह से ही उसका बच्चा आज जीवित है, वरना तेंदुए मारके खा जाता। यह घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। जिस बच्चे को तेंदुए ने निशाना बनाया, वो आठ साल का है। उसका नाम आर्यन है।

    the Mother saved son from a leopard near Barula village in Gir-Somnath district of Gujarat

    उसकी मां मंजूबेन का कहना है कि, वह अपने खेत में काम कर रही थी और कुछ ही दूर आर्यन खेल रहा था। इसी बीच अचानक एक तेंदुआ वहां आ गया। तेंदुए ने आर्यन पर हमला बोल दिया। आर्यन की चिल्लाहट सुनकर वह फौरन तेंदुए पर लपकी। दोनों हाथों में धूल-मिट्टी भर-भरकर तेंदुए की आंखों पर मारना शुरू कर दिया। इसी वजह से तेंदुआ रफ्फूचक्कर हुआ। बाद में गांव वाले आर्यन को अस्पताल ले गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+