एक महीने बाद भी सुप्रिया तिवारी की रहस्यमय मौत से नहीं उठ सका है पर्दा, रेलवे ट्रैक पर मिली थी लाश
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली सुप्रिया तिवारी की रहस्यमय मौत एक महीने के बाद भी रहस्य बनी हुई है। दरअसल, 22 साल की सुप्रिया तिवारी का शव पिछले महीने के शुरुआत में गुजरात के गोधरा और दाहोद के बीच लिमी खेड़ा में रेलवे ओवर ब्रिज के पास मिला था। सुप्रिया 2 मार्च को शाम 6:30 बजे अहमदाबाद के कालूपुर रेलवे स्टेशन से भोपाल अपने घर जाने के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में सुप्रिया वॉशरूम गई और बस उसके बाद से वो नहीं लौटी। फिर तीन दिन के बाद सुप्रिया का शव बरामद हुआ।

एक महीने के बाद भी सुप्रिया की मौत की वजह का नहीं
तब से लेकर अभी तक जांच में जुटी पुलिस के हाथ एकदम खाली हैं। इस मामले में सुप्रिया को इंसाफ मिलने की आस लगाकर बैठे परिवार के लोग भी पुलिस के आश्वासन को सुन-सुनकर थक चुके हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि सुप्रिया की हत्या की गई है और पुलिस आरोपियों को ढूंढने में नाकाम साबित हो रही है। साथ ही इस मामले को दबाने का काम भी कर रही है। सुप्रिया के परिजनों ने अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए विधायक, सांसद और यहां तक की गृहमंत्री अमित शाह तक के पास गुहार लगाई है, लेकिन नतीजा एकदम जीरो है। एक महीने के बाद भी पुलिस सिर्फ और सिर्फ जांच, जांच और जांच की ही बात कर रही है।
पुलिस ने केस को सुसाइड की थ्योरी से भी जोड़ दिया
पुलिस की नाकामी के खिलाफ सुप्रिया के परिजन अब आवाज उठा रहे हैं। सुप्रिया के दोस्त और रिश्तेदार सोशल मीडिया पर एक मुहिम चलाकर इस मामले में पुलिस की नाकामी को सभी के सामने लाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही सड़कों पर कहीं कैंडल मार्च निकाला जा रहा है तो कहीं डीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने यहां तक कहा है कि सुप्रिया की हत्या नहीं बल्कि उसने आत्महत्या की थी, लेकिन परिजन सुसाइड की बात को एकदम खारिज कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस इस केस को दबाने के लिए ऐसा कर रही है।
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि सुप्रिया तिवारी भोपाल में पीएससी की तैयारी कर रही थी, लेकिन कुछ दिनों के लिए वो गुजरात के कच्छ में रह रहे अपने दीदी-जीजा के घर गई थी। 2 मार्च को सुप्रिया पहले बस के जरिए सफर तय करके अहमदाबाद पहुंचीं, जहां से उसे भोपाल के लिए ट्रेन लेनी थी। सुप्रिया ने भोपाल आने के लिए सोमनाथ एक्सप्रेस में एसी3 टियर का टिकट लिया था। सुप्रिया की बहन का कहना है कि उनकी अपनी बहन से 2 मार्च को शाम 7 बजे फोन पर बात हुई थी। इसके बाद उन्होंने रात 10 बजे जब सुप्रिया को फोन किया तो नंबर बिजी जा रहा था। इसके बाद उन्हें ट्रेन के किसी स्टाफ या किसी अन्य यात्री का फोन आया कि सुप्रिया अपने बर्थ से लापता है। उस शख्स ने बताया कि सुप्रिया वाशरूम गई थी, काफी समय हो गया, लेकिन वो लौटी नहीं।
सुप्रिया के बहन का कहना है कि इसके बाद वो लगातार पुलिस और रेलवे हेल्पलाइन पर संपर्क करने लगी। इतना ही नहीं उसके दोस्तों से भी बातचीत करके जानकारी जुटाने लगी, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद सुप्रिया के बहन-जीजा उसकी तलाश में कच्छ से निकल पड़े। उन्होंने सबसे पहले अहमदाबाद आकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उन्होंने जीआरपीएफ और आरपीएफ को भी सूचित किया और लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। सुप्रिया की बहन को रेलवे अधिकारियों से पता चला कि आशंका है कि वो दाहोद या गोधरा से लापता हुई हैं। इस आधार पर उसके बहन जीजा दाहोद के लिए निकल पड़े, लेकिन इस बीच वो लगातार पुलिस और रेलवे सुरक्षा अधिकारियों से संपर्क कर रहे थे। सुप्रिया के बहन का कहना है कि पूरे मामले में उन्हें जीआरपीएफ की लापरवाही भी दिखी। रेलवे के सुरक्षा अधिकारियों ने शुरू में कहा था कि ट्रेन अहमदाबाद के बाद किसी भी स्टेशन पर नहीं रूकी थी, लेकिन बाद में रेलवे के अन्य कर्मियों से ही पता चला कि ट्रेन दो बार रूकी थी, हैरानी कि बात है कि जिन दो जगहों पर ट्रेन रूकी थी, वहां पर ट्रेन का स्टॉपेज नहीं था और हैरानी वाली बात ये है कि इनमें से एक स्टॉपेज वही था, जहां सुप्रिया का शव मिला था।
सुप्रिया के परिवार का कहना है कि स्थानीय पुलिस को 3 मार्च को ही शव मिल चुका था, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें या रेलवे से संपर्क करना जरूरी नहीं समझा, जबकि उसका शव रेलवे के क्षेत्राधिकार में था, और वो लोग सुप्रिया की तस्वीर सभी जगह सर्कुलेट करवा चुके थे।
सुप्रिया के परिजन इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। वो विधायक और राज्यपाल के नाम डीएम को ज्ञापन भी सौंप चुके हैं, लेकिन घटना के लगभग 1 महीने बाद भी मामले में कोई तत्परता नहीं दिखाई गई है। इस मामले में पुलिस या रेलवे की तरफ से कोई कार्रवाई या गिरफ्तारी नहीं की गई है।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications