गुजरात में SOG की टीम ने कार का पीछा कर लाखों की ड्रग्स जब्त की, राजस्थान से आए थे तस्कर
पालनपुर। गुजरात में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने कार से ड्रग्स ले जाते तीन लोगों को पकड़ा है। एसओजी की यह कार्रवाई आकेण-वीर वेडचा रोड पर हुई, जहां एक कार का पीछा कर लगभग 3 लाख रुपए कीमत की एम.डी. ड्रग (मेफेडिन ड्रग) जब्त की गई। इसके साथ ही ड्रग ले जाने वालों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी गई। पालनपुर एसओजी पुलिस के उप निरीक्षक एमके झाला के मुताबिक, आरोपित राजस्थान से आए थे।

एसओजी की टीम दरअसल गश्त पर थी। टीम को आकेण रोड से गठामण की ओर जा रही एक संदिग्ध कार दिखी। उसे देखकर एसओजी की टीम ने उसका पीछा किया और रोककर कार की तलाशी ली। वहां तलाशी के दौरान कार से ड्रग्स बरामद हुई। टीम ने कार के चालक सहित कुल तीन आरोपियों को पकड़ लिया।
पूछताछ में सामने आया कि, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के जालौर जिले की बागोड़ा तहसील के डूंगरवा गांव के निवासी प्रकाश कुमार मफतलाल खत्री, बनासकांठा जिले की वाव तहसील के दैयप गांव के निवासी प्रवीण पुरी रामपुरी गोस्वामी और डीसा निवासी कमलेश कुमार रमणीकलाल सोनी के रूप में हुई है।












Click it and Unblock the Notifications