गुजरात राज्यसभा चुनाव: भाजपा के 3 विधायक पीपीई किट पहनकर करेंगे वोटिंग, ऐसी होगी प्रक्रिया
गांधीनगर। राज्य में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। इसी बीच 19 जून को राज्यसभा की चार सीटों के लिए चुनाव भी होने वाला है। इसी कारण इस चुनाव के दौरान कोई संक्रमित न हो इसके लिए खास नियम बनाए गए हैं। जिसमें कोरोना की चपेट में आ चुके भाजपा के तीन विधायकों जगदीश पंचाल, किशोर चौहान और बलराम थवानी को पीपीई किट पहनकर वोटिंग करनी पड़ेगी। इतना ही नहीं, बाकी के सभी विधायकों को भी वोटिंग के दौरान न सिर्फ मास्क पहनना पड़ेगा, बल्कि सोशल डिस्टेन्सिंग का ध्यान भी रखना पड़ेगा।
19 जून को गुजरात राज्यसभा चुनाव के लिए 4 सीटों के लिए वोटिंग होने वाली है। जिसमें भाजपा की तरफ से अभय भारद्वाज, रमीलाबेन बारा और नरहरी अमीन समेत तीन उम्मीदवारों ने अपना फॉर्म भरा है। जबकि कांग्रेस ने शक्तिसिंह गोहिल और भरतसिंह सोलंकी को मैदान में उतारा है। राजनीति विश्लेषकों के मुताबिक, कांग्रेस को सिर्फ एक सीट जबकि, बाकी तीनों सीटे भाजपा को मिलने की संभावना है।

ऐसी होगी राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया और नियम
- विधानसभा की चौथी मंजिल पर होगी राज्यसभा के चुनाव की वोटिंग।
- ताजा स्थिति के अनुसार, केवल 172 विधायक ही इस चुनाव में वोटिंग करेंगे।
- 172 में भाजपा के 103, कोंग्रेस के 65, बिटीपी के 2, एनसीपी का 1 और एक अपक्ष उम्मीदवार शामिल हैं।
- चुनाव में उपयोग होनेवाले बैलेट पेपर का रंग व्हाइट होगा।
- भारत सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक, विधायकों का टेम्परेचर चेक करके सैनेटाइजर से हाथ धुलवाए जाएंगे।
- संक्रमित हो चुके विधायकों को वोटिंग के लिए पीपीई किट पहननी पड़ेगी।
- अंदर भी सैनेटाइजर से हाथ धोने के बाद ही वोटिंग की पेन दी जाएगी।
- वोटिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली पेन को भी बार बार सैनेटाइज किया जाएगा।
- हेल्थ डिपार्टमेंट के उच्च अधिकारियों समेत मेडिकल टीमें चुनाव के दौरान तैनात रहेंगी।
- प्रॉक्सी वोटिंग नहीं होगी, चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार वोटिंग की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications