PM मोदी ने गुजरात में IIBX, NSE IFSC-SGX समेत गिफ्ट सिटी के 3 प्रोजेक्ट किए लॉन्च
गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गुजरात दौरे में आज राजधानी गांधीनगर आए। यहां उन्होंने इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) का जायजा लिया। उसकी आधारशिला रखी। साथ ही इंडिया इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज (IIBX) और NSE IFSC-SGX कनेक्ट को भी लॉन्च किया।

गांधीनगर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी। मोदी ने कहा कि, गुजरात में हो रहे विकास से देश का बड़ा भला होगा। वहीं, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल बोले कि, गुजरात देश की अर्थव्यवस्था में 8% से अधिक का योगदान देता है। उन्होंने कहा कि, गुजरात डायमंड, मैन्युफैक्चरिंग और सिरेमिक हब बन गया है।
मुख्यमंत्री ने राजधानी में कहा कि, अब हम अपने सूबे में एक बड़ा वित्तीय सेवा केंद्र बनाने की ओर बढ़ रहे हैं। आज के कार्यक्रम पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भी बयान आया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, यह एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर है, जब तीन मील के पत्थर गाड़े गए हैं। पीएम ने इस केंद्र (गिफ्ट सिटी) के बीज बोए हैं और वह कई परियोजनाओं का अभी और शुभारंभ करेंगे। जिनसे निकट भविष्य में बहुत कुछ मिलेगा।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के अलावा राज्य सरकार के कई और पदाधिकारी मौजूद रहे। पीएमओ ने बताया कि, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण के मुख्यालय भवन की आधारशिला रखी। उन्होंने इंडिया इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज (IIBX) और NSE IFSC-SGX कनेक्ट को भी लॉन्च किया।












Click it and Unblock the Notifications