गुजरात: भरुच के अस्पताल में आग लगने से खत्म हुईं 18 जिंदगियां, PM और CM ने जताईं संवेदनाएं

भरूच। गुजरात के भरूच जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां पटेल वेलफेयर हॉस्पिटल के कोविड वार्ड में भीषण आग लगी। जिससे 18 लोगों की झुलसकर मौत हो गई। जिनमें से 14 जने कोरोना मरीज थे। इनके अलावा कईयों की हालत गंभीर है। वार्ड में भर्ती बाकी मरीज दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट किए गए हैं। इस हादसे पर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है।

PM Narendra Modi And CM Vijay Rupani On Bharuch Gujarat Patel Welfare Hospital covid ward fire, coronavirus patients

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "भरूच के अस्पताल में आग लगने से जान-माल के नुकसान से आहत हूं। जिन लोगों की जानें गई हैं, मैं उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।"
वहीं, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा, ''मैं आग लगने से होने वाली मौतों के लिए शोक व्यक्त कर रहा हूं। जिन मरीजों और अस्पताल के कर्मचारियों की इस हादसे में जान गई, उनके परिवार वालों के प्रति मेरी संवदेनाएं।"

PM Narendra Modi And CM Vijay Rupani On Bharuch Gujarat Patel Welfare Hospital covid ward fire, coronavirus patients

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि, पटेल वेलफेयर हॉस्पिटल अग्निकांड के शिकार प्रत्येक के परिवार को राज्य सरकार 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इसके अलावा आज मुख्यमंत्री ने राज्य के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों... श्रम और रोजगार के अतिरिक्त मुख्य सचिव विपुल मित्रा और आयुक्त नगर पालिका राजकुमार बेनीवाल को कोविड केयर सेंटर में हुए इस अग्निकांड की पड़ताल करने के लिए तत्काल भरूच पहुंचने और जांच करने का निर्देश दिया है।

PM Narendra Modi And CM Vijay Rupani On Bharuch Gujarat Patel Welfare Hospital covid ward fire, coronavirus patients

हादसे पर हॉस्पिटल के एक कर्मचारी ने कहा कि, अभी कई मरीजों की हालत गंभीर है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+