गुजरात में आज से 12वीं कक्षा तक की ऑफलाइन पढ़ाई शुरू, माता-पिता चाहें तो बच्चे स्कूल जा सकेंगे

गांधीनगर। गुजरात में 9वीं से 12वीं तक की कक्षा के सभी विद्यार्थियों के लिए अब ऑफलाइन पढ़ाई शुरू करा दी गई है। विद्यार्थियों के माता-पिता चाहें तो उन्हें स्कूल भेज सकते हैं। स्कूल-कॉलेज अब 9वीं से उूपर की सभी कक्षाओं के लिए खुल गए हैं। इस बारे में राज्य सरकार ने कहा था कि, गुजरात में कोरोना संक्रमण के मामले काबू में हैं और 26 जुलाई से 9-11वीं कक्षा की ऑफलाइन पढ़ाई भी शुरू करा दी जाएगी। लिहाजा आज से स्कूल परिसरों में बच्चों की चहल-पहल दिखने लगेगी।

Recommended Video

      School Reopen: Punjab समेत इन राज्यों में खुले School, गाइडलाइंस का करना होगा पालन | वनइंडिया हिंदी
      Offline education allowed from today till class 12th in schools of Gujarat

      सरकार द्वारा स्कूल खोलने की अनुमति दिए जाने पर स्कूल संचालक काफी खुश हैं। विशेषकर निजी स्कूल संचालकों के लिए यह खुशखबरी है, क्योंकि उनकी फीस वसूली में कोई रुकावट नहीं रह गई। राज्य में इसी महीने की शुरूआत से 12वीं कक्षा की ऑफलाइन पढ़ाई कराई जा रही थी। अब यह 9वीं तक की कक्षा के लिए भी शुरू हो गई है। हालांकि, काफी बच्चों के अभिभावकों में अभी भी डर है। जिसके चलते वे अभी भी बच्चों को स्कूल भेजने के पक्ष में नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं, ऐसे भी अभिभावक हैं जो कई महीनों से बिगड़ रही बच्चों की पढ़ाई को देखते हुए उन्हें स्कूल भेजने के लिए तैयार हैं।

      Offline education allowed from today till class 12th in schools of Gujarat

      सरकार के निर्देश पर स्कूल संचालकों ने बंद पड़े स्कूलों के कमरों को साफ-सुथरा कराकर, उन्हें सैनेटाइज कराने का काम शुरू कर दिया है। एक स्कूल संचालक ने कहा कि, गुजरात में 3 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। अब वायरस से संक्रमित होने का डर उतना नहीं रह गया। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी और हमें बड़ा घाटा हो रहा था। अब राहत मिली है।

      Offline education allowed from today till class 12th in schools of Gujarat

      वहीं, दो स्कूली बच्चों के पिता गिरीश सोनी ने कहा कि, अभी महामारी की तीसरी लहर का खतरा सिर पर है। हमारे बच्चों की वैक्सीन नहीं आई, उन्हें टीका नहीं लग पाया है। तो बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। हमें लगता है कि बच्चों को अभी स्कूल भेजना सुरक्षित नहीं है। क्योंकि बच्चे मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन नहीं कर पाएंगे। हम अभी बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे।

      Offline education allowed from today till class 12th in schools of Gujarat

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+