Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गुजरात सरकार ने हटाया 19 शहरों से रात्रि कर्फ्यू, अब रात 11 बजे तक चलेगा कारोबार, नई गाइडलाइन 18 फरवरी तक

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में 19 शहरों से रात्रि कर्फ्यू हटा दिया गया है। हालांकि, अभी यह 8 महानगरों में जारी रहेगा। राज्य सरकार ने कहा है कि, जिन शहरों में रात्रि कर्फ्यू हटा​ दिया गया है, वहां कारोबार रात 11 बजे तक होगा। नई गाइडलाइन 18 फरवरी तक लागू रहेंगी।

Night curfew removed from 19 cities of Gujarat

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कल हुई कोर कमेटी की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जहां अधिकारियों ने कहा कि, गुजरात में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से घट रहा है। जिसके कारण पाबंदियां हटानी चाहिए। लिहाजा अब राज्य सरकार पाबंदियों में और छूट देने लगी है। कोरोना मामलों की समीक्षा के बाद राज्य के 19 शहरों से नाइट कर्फ्यू पूरी तरह से हटा लिया गया है। जबकि, 8 महानगरों में रात्रि कर्फ्यू अमल में रहेगा। इन महानगरों में अहमदाबाद शामिल है।

Night curfew removed from 19 cities of Gujarat

19 शहरों से रात्रि कर्फ्यू हटाने के अलावा खास बात यह है कि, सरकार ने 8 महानगरों में पहले की सभी पाबंदियां को फिलहाल यथावत रखा है। यह लिखित में है कि, सरकार ने बाकी सभी पाबंदियां फिलहाल यथावत रखा है। हां, जहां रात्रि कर्फ्यू नहीं है वहां कारोबार का समय अब रात 11 बजे तक कर दिया गया है। सरकार ने कहा है कि, सूबे में होटल और रेस्टोरेंट रात 11 बजे तक खुला रखे जा सकेंगे। इसके अलावा होम डिलीवरी 24 घंटे तक हो सकेगी।

Night curfew removed from 19 cities of Gujarat

कोरोना संक्रमण के आंकड़े
गुजरात में फिलहाल कोरोना के 18301 सक्रिय मरीज हैं। कल से 3136 कम हुए हैं। वहीं, ठीक होने वालों की कुल संख्या 1183294 हो गई है। कल 5005 ठीक हो गए थे। इसके अलावा सरकारी रिकॉर्ड में संक्रमण के चलते अब तक 10775 मौतें हुई हैं। कल 14 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+