'कांग्रेस को खत्म कर रहे मेरे पति', गुजरात प्रदेशाध्यक्ष रहे भरत सोलंकी की पत्नी रेशमा का सोनिया-राहुल को पत्र

अहमदाबाद। कांग्रेस के गुजरात प्रदेशाध्यक्ष रह चुके एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भरत सिंह सोलंकी की अपनी पत्नी रेशमा पटेल से ही बुरी तरह तकरार हो चुकी है। उनकी पत्नी रेशमा उन पर बीते कई महीने से एक से बढ़कर एक खुलासे कर रही हैं और आरोप लगा रही हैं। इस बार रेशमा के एक पत्र से सियासी गलियारे में कोहराम मच गया है। रेशमा ने सोशल मीडिया पर जो पत्र शेयर किया, उसके साथ एक वीडियो भी लीक किया है। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रघु शर्मा, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को संबोधित पत्र में कहा, "भरतसिंह सोलंकी..कांग्रेस में ही रहकर कांग्रेस को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। दुर्भाग्य से वह मेरे पति रहे हैं..। वह 67 साल के हैं और मुझसे 23 साल बड़े हैं, फिर भी उन्होंने मुझे घर से निकाल दिया गया। मैंने उन्हें कई बार समझाया, लेकिन वे नहीं माने। अब मैं कांग्रेस आलाकमान को उनसे आगाह करना चाहती हूं।"

My husband is destroying congress, Reshmaben letter to rahul gandhi, wife of Gujarat Congress Ex State President Bharat Singh Solanki

बता दें कि, रेशमा की पति भरतसिंह से कई महीनों से अनबन चल रही है और दोनों एक-दूजे को बिल्कुल नहीं सुहाते। दोनों की उम्र में 2 दशक से भी ज्यादा का अंतर है। रेशमा का कहना है कि, भरत के कई महिलाओं से संबंध रहे हैं। राहुल, प्रियंका और सोनिया के नाम लिखे पत्र में रेशमा सोलंकी ने कहा है कि मेरे पति कांग्रेस को अपनी राजनीतिक पैठ बनाने के लिए नष्ट कर रहे हैं, कांग्रेस को सत्ता में आने से रोकने के लिए जान-बूझकर गुजरात के लोगों को झूठा संदेश भेज रहे हैं। उनकी चतुराई ऐसी है कि अच्छा बोलते भी हैं तो पर्दे के पीछे इतना गलत करते हैं कि कांग्रेस आगे नहीं बढ़ पाएगी। उन्होंने भर्ती के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि जिन महिलाओं के साथ उनके अनैतिक संबंध थे, उन्हें टिकट देकर अच्छी महिलाओं को आगे आने से रोका।

हरियाणा सरकार ने दी मंजूरी- KGP पलवल-अलीगढ़ रोड पर इंटरचेंज बनेगा, चारमार्गीय सड़क भी तैयार होगी

रेशमा ने पति को निशाने पर लेते हुए लिखा, "वो अच्छा इंसान नहीं है। कांग्रेस नेतृत्व सोच-समझकर फैसला ले। भरत सिंह को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया जाना है तो ये सही नहीं होगा। उनके द्वारा पार्टी को जानबूझकर सत्ता में आने से रोका जा रहा है।' पत्र के मुताबिक, रेशमा खुद बेबस हैं और पत्र के जरिए वह उम्मीद करती हैं कि सच्चाई का साथ देकर कांग्रेस का भला करेंगी।

इधर, भरत ने कहा- हम एक नहीं हैं
वहीं, भरत सिंह जो रेशमा के पति रहे हैं और गुजरात कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं, ने रेशमा से अनबन की बात को सार्वजनिक करते हुए कहा है कि उसके साथ कोई आर्थिक लेन-देन नहीं करें। ‌उनके वकील की ओर से कहा गया कि, रेशमा के साथ कोई आर्थिक-लेन देन करता है तो वह खुद जिम्मेदार होगा। पिछले दिनों भरत के वकील तपोधन ने कहा कि, उनके मुवक्किल भरत एक राजनीतिक-सामाजिक प्रतिष्ठा वाले व्यक्ति हैं..रेशमा उनके साथ नहीं है। उनके नाम अथवा पहचान के आधार पर रेशमा किसी भी व्यक्ति से कोई आर्थिक लेन-देन करती है तो भरत की कोई जवाबदारी नहीं होगी। वकील ने कहा है कि भरत सोलंकी और रेशमा बेन पटेल के बीच लंबे समय से अनबन चल रही है तथा रेशमा उनके कहने में नहीं है अपनी मनमानी करती हैं और 4 साल से पति से अलग भी रह रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+