चलती बस में सीट पर बैठे आदमी का गला काट दिया, फिर भागने लगा तो सवारियों ने खंभे से बांधकर पीटा
जामनगर। यहां कालावड़ के विजरखी गांव में एक चलती सरकारी बस में सवारी की हत्या कर दी गई। हमलावर ने सीट पर बैठी सवारी को ही धारदार हथियार से काट दिया। उसके बाद वहां से भागने लगा, तो बस में बैठी अन्य सवारियों ने हिम्मत करके पकड़ लिया। उसके बाद उसे एक खंभे से बांध दिया और पुलिस बुलाई।
Recommended Video

संवाददाता ने बताया कि, जिस बस में हत्या की वारदात हुई, वो जामनगर से जूनागढ की तरफ जा रही थी। तभी उसमें सवार दो लोगों में झगड़ा हो गया था। एक जने ने छुरा निकाल लिया और उसे दूसरे शख्स के गले पर मारा। कई बार छुरा घोंपा। चलती बस में खून के बह निकला। यह देखकर उसमें सवार यात्रियों की घिग्घी बंध गई। सब घबरा गए।

हालांकि, फिर कुछ लोगों ने हिम्मत जुटाकर छुरे वाले शख्स को पकड़ लिया। उसके बाद यात्रियों ने हत्यारे को खूब मुक्के और थप्पड मारे। ड्राईवर ने भी बस को रेाक लिया। जिसके बाद हत्यारे को नीचे उतारा और खंभे से बांध दिया गया। पुलिस को फोन लगा दिया गया। उधर, जिस शख्स की हत्या हुई थी, उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 40 वर्षीय हितेशभाई पंड्या के तौर पर हुई। उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। वहीं, जिसने छुरे मारे उसे भी दबोचकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications