गुजरात के लूनावाड़ा में बड़ा सड़क हादसा, 8 की मौत, 22 घायल
गुजरात के लूनावाड़ा में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां कार और टेंपो की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि 22 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा लूनावाड़ा के कोथा गांव के करीब हुआ है।

गुजरात के लूनावाड़ा में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां कार और टेंपो की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह हादसा लूनावाड़ा के कोथा गांव के करीब हुआ है। महिसागर के एसपी राकेश बरोत ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। 11 लोगों को गंभीर चोट आई हैं। इस मामले में हम आगे की जांच कर रहे हैं।
हादसे के बाद मौके पर एंबुलेंस को भेजा गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया। जानकारी के अनुसार टेंपो में काफी लोग सवार थे। अचानक से टेंपो चालक का टेंपो से नियंत्रण खो गया, जिसकी वजह से यह हादसा हो गया।
एंबुलेंस की मदद से 20 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इन लोगों को नजदी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं हादसे आखिर कैसे हुआ इसकी पुलिस जांच कर रही है। गौर करने वाली बात है कि दो दिन पहले अंकलेश्वर के वालिया चौकड़ी ओवरब्रिज में भी बड़ा बादसा हुआ था। इस हादसे में कार दो ट्रक के बीच में आ गई थी, जिसकी वजह से कार के परखच्चे उड़ गए। जिसके बाद कार को गैस कटर से काटकर शव को अंदर से निकाला गया। पुलिस को शवों की शिनाख्त करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications